सब्सक्राइब करें

Boycott Chinese Products: देश के जवानों की शहादत पर देशभर में गुस्सा, धर्मनगरी काशी में चीनी झंडा और राष्ट्रपति का पुतला जलाया

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 17 Jun 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
Boycott China News : India China Border NGO Vishal Bharat Sansthan burn Chinese flag and effigy of Chinese President Xi Jinping in varanasi
चीनी राष्ट्रपति का पुतला और चीनी झंडा जलाया - फोटो : अमर उजाला।

लद्दाख की गलवां घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक टकराव में भारत के सीओ रैंक के एक अधिकारी 20 जवानों के शहीद पर पूरे देश के लोग गुस्से में है। इस घटना के बाद से लोगों में चीन को लेकर आक्रोश है। देश के विभिन्न शहरों में लोगों ने चीन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पुतले जलाए। लोग चीनी सामान का बहिष्कार करने की अपील करते भी दिखे। लोगों ने चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Trending Videos
Boycott China News : India China Border NGO Vishal Bharat Sansthan burn Chinese flag and effigy of Chinese President Xi Jinping in varanasi

वाराणसी में लोग चीन की इस कायराना हरकत से गुस्से में है। व्यापारी जगत और काशीवासियों ने चीनी सामान का बहिष्कार का मन बना लिया है। विशाल भारत संस्थान के सामाजिक कार्यकर्ताओं और बच्चों ने इन्द्रेश नगर लमही के सुभाष भवन के सामने चीन का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। दीपावली पर सजने वाले चीनी झालर को भी आग के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Boycott China News : India China Border NGO Vishal Bharat Sansthan burn Chinese flag and effigy of Chinese President Xi Jinping in varanasi

सभी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की कसम खाई कि हम चीन के सामान का पूर्ण बहिष्कार करेंगे। चीन के सैनिकों की हिमाकत से नाराज महिलाओं ने पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। पोस्टर पर लिखा था- ‘धोखेबाज चीन मुर्दाबाद।‘, ‘हर भारतीय का प्रतिकार, सामान सहित चीन का बहिष्कार’, ‘चीन का पूरा हिसाब किया जायेगा, अब चीन को पक्का जवाब दिया जायेगा’, ‘शहीदों की शहादत बेकार नहीं होगी, चीन की घुसपैठ स्वीकार नहीं होगी’, ‘चीन समर्थकों भारत छोड़ो’, ‘भारत की हर महिला है तैयार, करेगी चीनी सामानों का बहिष्कार’।

Boycott China News : India China Border NGO Vishal Bharat Sansthan burn Chinese flag and effigy of Chinese President Xi Jinping in varanasi
वाराणसी में व्यापारियों और समाज के अन्य वर्ग के लोगों ने चीन निर्मित उत्पाद के बहिष्कार पर जोर दिया है। पिछले माह वाराणसी समेत पूर्वांचल में करीब पांच करोड़ रुपये से अधिक के चीन निर्मित उत्पादों का ऑर्डर निरस्त होने के बाद अब और आक्रोश व्यापारियों में पनप रहा है। व्यापारियों के अनुसार अब सरकार को भी सख्त रुख अख्तियार करना चाहिए। चीन निर्मित एक भी उत्पाद भारत में न आने दिया जाए। व्यापार से लेकर हर तरह का संबंध चीन से खत्म कर दिया जाए। चीन को एहसास कराया जाए कि हिंदुस्तान किसी मायने में कम नहीं है।
विज्ञापन
Boycott China News : India China Border NGO Vishal Bharat Sansthan burn Chinese flag and effigy of Chinese President Xi Jinping in varanasi
- फोटो : ANI

व्यापारियों संग बैठक कर यह तय किया गया है कि कोई भी अब चीन निर्मित उत्पाद का इस्तेमाल नहीं करेगा। चीन को हम सब ऐसे ही जवाब दे सकते हैं। - रविशंकर सिंह, प्रवक्ता, काशी प्रतिनिधि व्यापार मंडल   

चीन निर्मित उत्पाद का बहिष्कार बेहद जरूरी है। सभी व्यापारियों से अपील है कि वह स्वदेशी अपनाएं। चीन निर्मित उत्पादों के आर्डर लगातार निरस्त किए जाएं और सरकार भी इन पर रोक लगाए। - सोमनाथ विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष, महानगर उद्योग व्यापार समिति   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed