{"_id":"6aead67e90a2d11ba90ab079","slug":"irctc-releases-menu-for-varanasi-delhi-sleeper-vande-bharat-train-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफर के साथ दावत का मजा: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में पराठा, दाल, चावल, चिकन और सब्जी का चख सकेंगे स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफर के साथ दावत का मजा: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में पराठा, दाल, चावल, चिकन और सब्जी का चख सकेंगे स्वाद
Wed, 04 Nov 2026 12:23 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:23 PM IST
सार
स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में भोजन का मैन्यू आईआरसीटीसी की ओर से जारी किया गया है। यह ट्रेन रात 8.50 बजे से वाराणसी जंक्शन से शुक्रवार को छोड़ हर दिन वाराणसी से चलेगी जबकि शनिवार को छोड़ हर दिन लोग दिल्ली से वाराणसी तक का सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
विस्तार
देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत से वाराणसी से दिल्ली तक यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन में रात में भोजन और सुबह की चाय भी मिलेगी। आईआरसीटीसी की ओर से मेन्यू भी जारी कर दिया गया है। यात्रियों की थाली में दाल, चावल, सब्जी के साथ ही रोटी/पराठा होगा। साथ में मिठाई का भी स्वाद चख सकेंगे।
विज्ञापन
स्लीपर वंदे भारत रात 8.50 बजे से वाराणसी जंक्शन से शुक्रवार को छोड़ हर दिन वाराणसी से चलेगी जबकि शनिवार को छोड़ हर दिन लोग दिल्ली से वाराणसी तक का सफर कर सकेंगे। रात में यात्रियों को 120 ग्राम चावल, तीन रोटी या 2 पराठा, दाल, पनीर सहित अन्य सब्जियों के साथ ही चिकन भी मिलेगा। मिठाई और दही का भी स्वाद यात्री चख सकेंगे।
विज्ञापन
खाने के दौरान यात्रियों को नमक, मिर्च, अचार का पैकेट भी मिलेगा। सुबह के समय चाय/कॉफी/ग्रीन टी और दो बिस्किट भी मिलेगा। हालांकि चाय को लेकर आईआरसीटीसी की ओर से यह भी तय किया गया है कि अगर ट्रेन लेट होती है तो यात्रियों को सुबह की चाय मिलेगी। ऐसा इसलिए कि इस ट्रेन के वाराणसी पहुंचने का समय सुबह 6.10 बजे से है। इस बीच दूसरे दिन भी स्लीपर ट्रेन से दिल्ली तक यात्रा करने वालों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन