सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jansa Outpost In-charge found accused in investigation into cannabi sale attached to police station varanasi

Varanasi News: गांजा बिक्री की जांच में दोषी जंसा के चौकी इंचार्ज थाने से संबद्ध, पढ़ें- पूरा मामला

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 24 Mar 2026 02:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में गांजा बिक्री के मामले में जांच में दोषी पाए गए जंसा के चौकी इंचार्ज को थाने से संबद्ध किया गया। साथ ही मामले में जांच भी बैठा दी गई है।

Jansa Outpost In-charge found accused in investigation into cannabi sale attached to police station varanasi
UP Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी जिले के जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस में गांजा बिक्री से संबंधित वायरल वीडियो की जांच में जंसा चौकी इंचार्ज पवन कुमार यादव दोषी पाए गए। एडीसीपी गोमती जोन की रिपोर्ट पर डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने जंसा चौकी इंचार्ज को थाने से संबद्ध करते हुए जांच भी बैठा दी है।

Trending Videos


अपर पुलिस उपायुक्त गोमती की जांच में प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि गांजा बिक्री के संबंध में चौकी इंचार्ज द्वारा समय रहते प्रभावी एवं विधिक कार्रवाई नहीं की गई, जिसमें पुलिस स्तर पर लापरवाही हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने बताया कि पवन को हटा दिया गया है। वहीं, जंसा चौकी इंचार्ज मयंक सिंह को बनाया गया। बड़ागांव थाने से एसआई जगदंबा सिंह को डीसीपी गोमती जोन का पीआरओ बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed