{"_id":"6ad9ddb3a4a5200cb20f9a31","slug":"major-fire-in-varanasi-blaze-breaks-out-in-a-shop-selling-brooms-and-paints-2026-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में लगी भीषण आग: झाड़ू और पेंट की दुकान में भड़की आग, लपटों को देख सहम गए लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में लगी भीषण आग: झाड़ू और पेंट की दुकान में भड़की आग, लपटों को देख सहम गए लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Thu, 22 Oct 2026 03:26 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 22 Oct 2026 03:26 PM IST
सार
वाराणसी में झाड़ू और पेंट की दुकान में पहली मंजिल पर आग भड़की, जो पास की ज्वेलरी की दुकान व गेस्ट हाउस तक पहुंच गई। भीषण आग लगने से तीन किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार दिखा।
विज्ञापन
आग बुझाते फायरकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के मदनपुरा में बृहस्पतिवार को एक बिल्डिंग में भीषण आग लगी। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे पास के भवन भी आग की चपेट में आ गए। घनी आबादी वाले इलाके में आग लगने के चलते भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के लोग घरों से बाहर निकल गए। आग इतनी भीषण थी कि दूर- दूर तक धुएं का गुबार पहुंच गया। वहीं मौके पर पुलिस कमिश्नरेट की टीम व फायरकर्मी पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
दुकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि झाड़ू व पेंट की दुकान में पहली मंजिल पर काम चल रहा था। इसी दौरान आग लगी। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पास में स्थित एक भवन में भी आग पहुंच गया। जिसमें होटल और आभूषण की दुकान संचालित होती है। आग से काफी सामान नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने लोगों से अपील की कि भीड़ न इकट्ठा करें। वहां से गुजर रहे लोगों से कहा कि सभी लोग आगे बढ़ते रहें, यहां भीड़ न जुटाएं।
दुकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पुलिस टीम व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी। आग पर काबू पा लिया गया है। जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर आग बुझाने का काम किया गया।
दुकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
आग की लपटों को देखकर लोग सहम उठे। वहीं धुएं का गुबार तीन किलोमीटर दूर तक दिखा। काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार तक धुएं का गुबार दिखा।