{"_id":"6afbe57120485cb76208ab3c","slug":"miscreants-snatched-woman-chain-outside-acp-office-in-varanasi-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में बदमाश बेखौफ: एसीपी ऑफिस के बाहर महिला की चेन लूटी, काशी दर्शन करने गुजरात से आई थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में बदमाश बेखौफ: एसीपी ऑफिस के बाहर महिला की चेन लूटी, काशी दर्शन करने गुजरात से आई थी
Tue, 17 Nov 2026 10:56 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 17 Nov 2026 10:56 AM IST
सार
गुजरात से काशी दर्शन के लिए आई महिला की चेन बदमाशों ने लूट ली। घटना उस समय हुई जब महिसा छठ पूजा और दर्शन कर ई-रिक्शा से होटल लौट रही थी। पुलिस अब सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड में सोमवार की रात बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने एसीपी ऑफिस के ठीक बाहर एक महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। वारदात के बाद बदमाश मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
गुजरात निवासी सुष्मिता छठ पूजा और काशी दर्शन के लिए वाराणसी आई हुई हैं। रात वह मंदिरों में दर्शन और बाजार में खरीदारी करने के बाद ई-रिक्शा से दुर्गाकुंड स्थित अपने होटल लौट रही थीं। इसी दौरान एसीपी कार्यालय के बाहर पीछे से आए काली पल्सर बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनके गले से करीब 5 से 6 ग्राम की सोने की चेन छीन ली और तेज रफ्तार में भाग निकले।
विज्ञापन
अचानक हुई इस घटना से घबराई महिला ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। एसीपी ऑफिस के बाहर लूट की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची भेलूपुर पुलिस और कमांड सेंटर की टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
इस संबंध में भेलूपुर थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे खंगले जा रहे है।
