{"_id":"656aa24120d1cee3bd013437","slug":"mukhtar-abbas-naqvi-lashed-out-at-the-opposition-trying-to-hijack-the-mandate-through-jugaad-alliance-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: विपक्ष पर बरसे मुख्तार अब्बास नकवी, बोले-'जुगाड़ के गठबंधन से जनादेश को हाइजैक करने की कोशिश'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: विपक्ष पर बरसे मुख्तार अब्बास नकवी, बोले-'जुगाड़ के गठबंधन से जनादेश को हाइजैक करने की कोशिश'
Sat, 02 Dec 2023 08:49 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 02 Dec 2023 08:49 AM IST
सार
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने वाराणसी में विपक्ष पर निशाना साधा। जातीय गणना पर कहा कि इसके खिलाफ कोई नहीं है, लेकिन जातीय जनगणना पर राजनीतिक गणना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छठे अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को विपक्ष पर निशाना साधा। कहा कि जो लोग जुगाड़ के गठबंधन से जनादेश को हाइजैक करने की कोशिश कर रहे हैं, वे सफल नहीं होंगे। चुनाव में भाजपा पूरे जुनून व जीत के संकल्प के साथ मैदान में उतरी और पांच राज्यों में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जातीय गणना पर कहा कि इसके खिलाफ कोई नहीं है, लेकिन जातीय जनगणना पर राजनीतिक गणना ठीक नहीं है। बिहार में हिंदू त्योहारों की छुट्टियां काम कर और मुस्लिम त्योहार की छुट्टियां बढ़ाने को लेकर कहा कि कुछ लोग कम्युनल चैंपियन के जगह सेकुलर सूरमा बनने की कोशिश कर रहे हैं। इस तरीके की चीज न उनके हित में है, न राज्य के और न ही देश के हित में।
विज्ञापन