फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   No ICU, immunity defeated corona, infected patients did not need ventilator

आईसीयू नहीं, रोग प्रतिरोधक क्षमता से कोरोना को हराया, संक्रमित मरीजों को नहीं पड़ी वेंटिलेटर की जरूरत

Thu, 07 May 2020 12:10 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 07 May 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
No ICU, immunity defeated corona, infected patients did not need ventilator
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

जिस तरह से कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य विभाग परेशान है, वहीं राहत की बात यह है कि जिले में संक्रमित मरीजों में अब तक किसी भी मरीज को वेंटिलेटर को जरूरत नहीं पड़ी है। जबकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आईसीयू में बेड और वेंटिलेटर रिजर्व रखा है। मरीजों ने प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को मात दी है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता भी इसकी वजह मानी जा रही है। प्रदेश के कई जिले ऐसे हैं जहां मरीजो को आईसीयू में इलाज किया जा रहा है लेकिन काशी के 77 मरीजों में एक भी मरीज ऐसा नहीं मिला जिसे कि आईसीयू में भर्ती करना पड़े और उसे वेंटिलेटर की जरूरत पड़ी हो। सभी का आइसोलेशन में ही रखकर इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन

हर स्थिति से निपटने को तैयार है स्वास्थ्य विभाग

संक्रमण के शुरुआती दिनों से ही स्वास्थ्य विभाग ने इलाज और जांच की व्यवस्था में हर स्थिति से निपटने की तैयारी कर ली थी। इसमें जहां सरकारी और निजी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड और मेडिकल क्वारंटीन सेंटर बनाया गया। वहीं आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आईसीयू और वेंटिलेटर की भी व्यवस्था की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

No ICU, immunity defeated corona, infected patients did not need ventilator
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

जानकारी मिलते ही डाक्टरो पैरामेडिकल स्टाफ की टीम भेजकर मरीजो और उनके संपर्क में आने वालों की स्क्रीनिंग कराई गई। सैंपल भी लिए गए,जिससे समय रहते संक्रमण को रोका जा सके। सभी मरीज बेहतर है और किसी को भी आईसीयू की जरूरत नही पड़ी।
डॉ. वीबी सिंह,सीएमओ

यह भी जानना है जरूरी

  • घर मे रहकर नियमित व्यायाम करना चाहिए।
  • हल्का गुनगुना पानी इस समय पिये तो बेहतर होगा।
  • बाहर जितना कम हो निकले।
  • किसी तरीके की समस्या पर तुरंत डाक्टर की सलाह ले।
  • हरी सब्जियों, मौसमी फल का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed