{"_id":"62028eefad27d6387f312777","slug":"omprakash-rajbhar-said-most-mafia-in-bjp-brijesh-singh-with-bjp-and-we-are-also-with-mukhtar-ansari","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमप्रकाश राजभर बोले: भाजपा में सबसे अधिक गुंडे-माफिया, बीजेपी के साथ बृजेश सिंह तो हम भी मुख्तार अंसारी के साथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमप्रकाश राजभर बोले: भाजपा में सबसे अधिक गुंडे-माफिया, बीजेपी के साथ बृजेश सिंह तो हम भी मुख्तार अंसारी के साथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 08 Feb 2022 09:10 PM IST
विज्ञापन
सार
सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि 10 मार्च को भाजपा को सत्ता से बाहर कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। भाजपा शासनकाल में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पर जितने आपराधिक मुकदमे थे, सभी खत्म कराए गए।
ओम प्रकाश राजभर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सुभासपा अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधा। अपने कार्यालय पर उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक गुंडे-माफिया भाजपा में हैं। भाजपा को आरोप लगाने से पहले खुद के अंदर झांकना चाहिए। भाजपा के साथ बृजेश सिंह हैं तो हम मुख्तार अंसारी के साथ हैं।
मुख्तार पर द्वेषपूर्ण तरीके से कार्रवाई की जा रही है। मुख्तार एक बार फिर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचेंगे, उन्हें कोई ताकत रोक नहीं पाएगी। ओमप्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। कहा कि मुख्यमंत्री ने एक सभा में दो लड़कों से सावधान रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम योगी अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बाद तीसरे ओमप्रकाश को भूल गए हैं, जो परमाणु बम है। आने वाले 10 मार्च को भाजपा को सत्ता से बाहर कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। भाजपा शासनकाल में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पर जितने आपराधिक मुकदमे थे, सभी खत्म कराए गए।