सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pindra Festival passion for art overcame audience danced rhythm of folk dances performed classical singing

पिंडरा महोत्सव: ठंड पर भारी पड़ा कला का जोश, लोकनृत्य की थाप पर झूमे दर्शक; कुटुंब के बच्चों का शास्त्रीय गायन

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 01 Feb 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Pindra Mahotsava: पिंडरा महोत्सव में लोक संस्कृति की झलक पेश करते हुए मनोज कुमार व सल्टू राम के समूह ने धोबई नृत्य की जोरदार प्रस्तुति दी, वहीं आल्हा गायक फौजदार सिंह ने वीर रस से भरे लोकगीतों पर खूब तालियां बटोरीं।

Pindra Festival passion for art overcame audience danced rhythm of folk dances performed classical singing
पिंडरा महोत्सव में रस्साकसी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

Varanasi News: पिंडरा महोत्सव का दूसरा दिन शनिवार को संस्कृति, संगीत और सरकारी सेवा के अद्भुत संगम का गवाह बना। महोत्सव में भोजपुरी कलाकारों ने सुरों से समा बांध दिया। कड़ाके की ठंड के बावजूद महोत्सव में दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा और देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही।

Trending Videos


सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण भोजपुरी गायक आलोक कुमार रहे। आलोक कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत पिछले वर्ष कुंभ के दौरान धूम मचाने वाले लोकप्रिय गीत ये प्रयागराज है से की। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड और भोजपुरी के मिश्रण के साथ हम यार हैं तुम्हारे, हम दिलदार हैं तुम्हारे और तू मेरी जिंदगी है जैसे रोमांटिक और सुरीले गीतों की झड़ी लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार से आए खाटी माटी से जुड़े मशहूर ने जब मंच संभाला तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा। स्थानीय प्रतिभाओं में अमलेश शुक्ला, अंजलि उर्वशी, छोटू राजा, बबिता किन्नर, सरोज वर्मा, अरुण कुमार मिश्रा और अंशिका सिंह ने अपनी गायकी से सबका मन मोह लिया।

कुटुंब के बच्चों ने शास्त्रीय गायन से किया अचंभित: महोत्सव का सबसे भावुक और प्रेरणादायक क्षण वह था जब बाबतपुर स्थित कुटुंब संस्था के बच्चों ने मंच संभाला। निराश्रित बच्चों की परवरिश करने वाली इस संस्था के नन्हे कलाकारों ने शास्त्रीय संगीत के कठिन राग बैरागी की ऐसी सधी हुई प्रस्तुति दी कि उपस्थित अतिथि और दर्शक अचंभित रह गए। 

5 लाभार्थियों को 20 लाख का ऋण: उद्योग विभाग के ओर से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 5 लाभार्थियों को 20 लाख रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र सौंपे गए। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 5 लाभार्थियों को निशुल्क घरेलू गैस कनेक्शन के पत्र दिए गए। इस दौरान विधायक डॉ. अवधेश सिंह, पूर्व सांसद वीपी सरोज, विधायक सुशील सिंह, और डीसीपी आकाश पटेल ने कलाकारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा, संयुक्त निदेशक पर्यटन दिनेश कुमार, पर्यटन अधिकारी नितिन कुमार द्विवेदी, बीईओ विनोद मिश्रा मौजूद रहे।

शिक्षकों के बीच रस्साकसी के बाद 21 शिशुओं का कराया अन्नप्राशन
महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत खेल के साथ हुई। बेसिक शिक्षा विभाग के पिंडरा और बड़ागांव ब्लॉक के शिक्षकों के बीच रस्साकसी प्रतियोगिता हुई। उद्घाटन विधायक डॉ. अवधेश सिंह और डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने किया। मुकाबले में पिंडरा ब्लॉक के शिक्षकों ने जीत हासिल की। बाल विकास परियोजना के तहत हुए कार्यक्रम में अतिथियों ने 21 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की। 21 शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया। 11 आंगनबाड़ी केंद्रों को ईसीसी किट वितरित की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed