फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rabbani gangster carrying reward 50000 arrested come to UP from Maharashtra and caught beneath expressway

अपराध: 50 हजार का इनामी गैंगस्टर रब्बानी गिरफ्तार, महाराष्ट्र से आया था यूपी; एक्सप्रेस-वे के नीचे से पकड़ाया

Mon, 21 Sep 2026 05:25 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 21 Sep 2026 05:25 PM IST
सार

पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर रब्बानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मोबाइल चोरी, आबकारी अधिनियम, वाहन चोरी और आयुध अधिनियम समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार रब्बानी लंबे समय से वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Rabbani gangster carrying reward 50000 arrested come to UP from Maharashtra and caught beneath expressway
पुलिस की गिरफ्त में गैंगस्टर रब्बानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

आजमगढ़ में थाना बिलरियागंज पुलिस ने 50 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित गैंगस्टर रब्बानी निवासी अयूब नगर कस्बा थाना बिलरियागंज को सोमवार की सुबह सियरहा अंडरपास से गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर मोबाइल चोरी, आबकारी, वाहन चोरी व आयुध अधिनियम के कई मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन




एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि अभियुक्त रब्बानी अपने अन्य साथियों के साथ संगठित गिरोह बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। गिरोह के विरुद्ध पूर्व में थाना बिलरियागंज पर मोबाइल चोरी से संबंधित तीन मुकदमे पंजीकृत हुए थे। इन अभियोगों की विवेचना के दौरान अभियुक्तों की गिरफ्तारी और उनके कब्जे से कुल 06 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। उक्त प्रकरणों में आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों के आधार पर अभियुक्त रब्बानी व उसके साथियों के विरुद्ध गैंग चार्ट का अनुमोदन 26 मई को किया गया था तथा थाना बिलरियागंज पर गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की सुबह थाना बिलरियागंज पुलिस द्वारा जैगहा चौराहा एवं आसपास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि गैंगस्टर अभियुक्त रब्बानी महाराष्ट्र से वापस आया है तथा एक्सप्रेस-वे के नीचे वाले रास्ते से कन्धरापुर की ओर जाने के लिए वाहन की प्रतीक्षा कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सियरहा अंडरपास से कन्धरापुर जाने वाली सड़क पर घेराबंदी की गई। अभियुक्त पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया।

एसपी ग्रामीण ने बताया कि अभियुक्त रब्बानी के विरुद्ध मोबाइल चोरी, आबकारी अधिनियम, वाहन चोरी और आयुध अधिनियम से संबंधित कई मुकदमे पंजीकृत हैं। अभियुक्त रब्बानी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 05 सितंबर 25,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था, जिसे बाद में डीआईजी द्वारा 16 सितंबर को बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed