{"_id":"6981c9f791687e34ab017a68","slug":"scientists-from-six-countries-will-create-document-on-farming-using-ai-drone-and-remote-sensing-in-varanasi-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन: एआई, ड्रोन, रिमोट सेंसिंग से खेती पर छह देशों के वैज्ञानिक बनाएंगे डॉक्यूमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन: एआई, ड्रोन, रिमोट सेंसिंग से खेती पर छह देशों के वैज्ञानिक बनाएंगे डॉक्यूमेंट
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 03 Feb 2026 03:42 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान के आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग की ओर से क्लाइमेट रेजिलिएंट एग्रीकल्चर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट: इनोवेशन एंड सॉल्यूशन विषय पर संवाद होगा।
Farmer
- फोटो : freepik.com
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी और आसपास स्मार्ट कृषि सिस्टम में एआई, ड्रोन, रिमोट सेंसिंग और नैनो टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल बढ़ाने को लेकर बीएचयू में तीन दिनों का एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होगा। पांच से सात फरवरी को स्वतंत्रता भवन सभागार में अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (इरी) फिलीपींस के सहयोग से 24 राज्यों 500 से ज्यादा वैज्ञानिक, प्रोफेसर, किसान उत्पादक एआई के साथ ही किसानों की आय बढ़ाने के तरीकों को भी बताएंगे। बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान के आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग की ओर से क्लाइमेट रेजिलिएंट एग्रीकल्चर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट: इनोवेशन एंड सॉल्यूशन विषय पर संवाद होगा।
Trending Videos
विभागाध्यक्ष प्रो. श्रवण कुमार सिंह ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में प्रेस वार्ता कर ये जानकारियां दीं। इस दौरान प्रो. यूपी सिंह और डॉ. जे. जोरबन भी रहे। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन की एक रिपोर्ट पॉलिसी डाक्यूमेंट के तौर पर तैयार की जाएगी। इसे सरकार को सौंपा जाएगा। आयोजन सचिव डॉ. जे जोर्बन ने बताया कि पांच देशों के साथ ही भारत के 24 राज्यों से वैज्ञानिक आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पद्मभूषण और पद्मश्री वैज्ञानिक भी आएंगे
प्रो. यूपी सिंह ने बताया कि इस सम्मेलन की अध्यक्षता कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी करेंगे। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय अर्धशुष्क क्षेत्र फसल अनुसंधान संस्थान (इक्रीसैट) हैदराबाद के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक मौजूद रहेंगे। उनके अलावा पद्मभूषण प्रोफेसर राम बदन सिंह, पद्मश्री पुरस्कार प्राप्तकर्ता डॉ. अशोक कुमार सिंह और बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. पंजाब सिंह सहित 30 से ज्यादा वैज्ञानिकों के भाषण होंगे। एफपीओ के साथ एक बड़ी बैठक होगी जिसमें एफपीओ, प्रगतिशील किसान, प्रमुख वैज्ञानिकों, नीति निर्माता शामिल होंगे।
