{"_id":"5efdafd045586267935c34a1","slug":"suheldev-party-apna-dal-and-jan-adhikar-party-supremo-announced-about-upcoming-assembly-elections-2022-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सुभासपा, अपना दल और जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो ने किया ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सुभासपा, अपना दल और जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो ने किया ऐलान
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 02 Jul 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
पार्टी के सुप्रीमो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भागीदारी संकल्प मोर्चा से जुड़ी सुभासपा, अपना दल और जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो ने आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर लड़ने का ऐलान किया। वाराणसी के मीरापुर बसही में आयोजित सोनेलाल पटेल की जयंती में भाग लेने सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल और जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा पहुंचे।
इसके पूर्व गुरुवार को सर्किट हाउस में तीनों नेताओं ने पत्रकारों से कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव से मोर्चा शुरुआत करेंगी। सबका एक साथ होना भाजपा को सत्ता से दूर करना ही मकसद है। इस मौके पर सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल है कोरोना के चलते लाखों लोगों का रोजगार चला गया है। सरकार पेट्रो मूल्य को बढ़ाकर आम जनता पर महंगाई लाद रही है। कानून व्यवस्था के मामले में सरकार पूरी तरीके से फेल है।