सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two teenage girls drown in Ganga while bathing search operations underway in Mirzapur

गंगा में डूबीं दो किशोरियां: स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा, तीन घंटे बाद एक का मिला शव

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 15 Apr 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Mirzapur News: गंगा घाट पर  स्नान करते समय दो किशोरियां गहरे पानी में जाने से डूब गईं। घरवालों की चीख- पुकार सुनकर स्थानीय नाविकों ने बचाव की कोशिश की लेकिन, सफल नहीं हुए। घंटों मशक्कत के बाद एक किशोरी का शव मिला। 

Two teenage girls drown in Ganga while bathing search operations underway in Mirzapur
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के चेकसारी गांव में गंगा किनारे कपड़ा साफ करने के बाद नहाने गईं रंजना (13) और उसकी पड़ोसी अंशिका (15) की डूबने से मौत हो गई। तीन घंटे बाद दोपहर ढाई बजे रंजना का शव मिला। पुलिस गोताखोर व एसडीआएफ की मदद से अंशिका के तलाश में जुटी है।

Trending Videos


कैसे हुआ हादसा 
चेकसारी गांव निवासी रेखा देवी (40) पत्नी सुरेंद्र यादव अपनी दो बेटियों सोनम (14), रंजना (13) और पड़ोस की अंशिका (15) पुत्री मिट्ठू के साथ गंगा घाट पर कपड़ा साफ करने और स्नान करने गईं थीं। रेखा कपड़ा धुल रही थीं। इस दौरान बेटियां सोनम, रंजना और पड़ोस की अंशिका स्नान करने चली गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने से तीनों डूबने लगीं। डूबता देख रेखा देवी शोर मचाते हुए उन्हें बचाने के लिए गंगा में गईं। बेटियों को बचाने के लिए नदी में गई रेखा भी गहरे पानी में जाने से डूबने लगीं। रेखा और तीनों लड़कियों को डूबता देखकर घाट पर मौजूद मछुआरों ने दौड़कर रेखा देवी और बड़ी बेटी सोनम को तो बचा लिया। जब तक अंशिका और रंजना को बचाते तब तक दोनों डूब चुकी थीं। 

सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे चील्ह थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य, चौकी प्रभारी टेढ़वा रामकिशोर मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखार और एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर खोजबीन में जुटे। सूचना पर सीओ सदर मुनेंद्र पाल पहुंचे। एसडीआरएफ के साथ स्थानीय गोताखोर सुभाष सहनी, मंगल सहनी दोनों डूबीं किशोरियों की तलाश में जुटे रहे। तीन घंटे की मशक्कत के बाद रंजना का शव बरामद हुआ। 

रंजना का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रंजना दो बहन और एक भाई में दूसरे नंबर पर थी। नौवीं की छात्रा थी। चील्ह थानाध्यक्ष रविंद्र भूषणा मौर्य ने बताया कि महिला दो बेटी और गांव की एक किशोरी के साथ गंगा किनारे कपड़ा साफ करने गई थी। स्नान करते समय दो डूब गई। एक किशोरी और एक महिला को बचा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed