फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi air show at Namo Ghat on October 25 Rafale and Sukhoi aircraft 94th anniversary Indian Air Force

वाराणसी: नमो घाट पर 25 अक्तूबर को होगा एयर शो, वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ पर राफेल-सुखोई भरेंगे उड़ान

Fri, 16 Oct 2026 05:14 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला, वाराणसी
अमर उजाला, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Fri, 16 Oct 2026 05:14 PM IST
सार

नमो घाट पर 25 अक्तूबर को भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ थीम पर एयर फोर्स डे एरियल डिस्प्ले-2026 आयोजित होगा। इसमें राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, तेजस, एलसीएच प्रचंड समेत कई विमान और सूर्य किरण व सारंग टीमें हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन
Varanasi air show at Namo Ghat on October 25 Rafale and Sukhoi aircraft 94th anniversary Indian Air Force
काशी, राफेल, सूखोई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर वाराणसी में 25 अक्तूबर को गंगा के ऊपर आसमान में रोमांचक हवाई प्रदर्शन देखने को मिलेगा। नमो घाट पर आयोजित होने वाले ‘एयर फोर्स डे एरियल डिस्प्ले-2026’ की थीम ‘विंग्स ओवर गंगा’ रखी गई है। गंगा और काशी की ऐतिहासिक विरासत की पृष्ठभूमि में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान और एरोबेटिक टीमें अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना की प्रमुख प्रदर्शन टीमें सूर्य किरण एरोबैटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम हिस्सा लेंगी। दोनों टीमें सटीक उड़ान, बेहतरीन तालमेल और हैरतअंगेज एरोबेटिक करतबों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।
विज्ञापन

 

Trending Videos

Varanasi air show at Namo Ghat on October 25 Rafale and Sukhoi aircraft 94th anniversary Indian Air Force
एयर शो, वाराणसी - फोटो : अमर उजाला

राफेल और सुखोई समेत ये विमान दिखाएंगे करतब
एरियल डिस्प्ले में तेजस, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (एलसीएच) प्रचंड, आईएल-76, आईएल-78, सी-295 और एएन-32 समेत कई विमान शामिल होंगे। इसके अलावा सुखोई-30 एमकेआई और राफेल जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान भी अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। भारतीय नौसेना और भारतीय सेना के विमान भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

युवाओं को विमानन क्षेत्र से जोड़ने का प्रयास
वायुसेना के इस आयोजन को आम लोगों और युवाओं को भारतीय वायुसेना से जोड़ने के महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में देखा जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान दर्शकों को विमानों की उड़ान क्षमता के साथ-साथ एयरक्रू, इंजीनियरों, तकनीशियनों और ग्राउंड सपोर्ट स्टाफ के समन्वित प्रयासों की झलक भी मिलेगी।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को विमानन, एयरोस्पेस तकनीक, नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं के बारे में प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा।

गंगा की पृष्ठभूमि में दिखेगा अनोखा नजारा
‘विंग्स ओवर गंगा’ थीम काशी की शाश्वत गंगा और आधुनिक भारतीय वायुसेना की तकनीक, गति और उड़ान कौशल के संगम को दर्शाती है। 25 अक्तूबर को जब लड़ाकू विमान और एरोबेटिक टीमें गंगा के ऊपर फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगी, तो नमो घाट और काशी के लोगों को आसमान में भारतीय वायुसेना की शक्ति और सटीकता का सीधा नजारा देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed