Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Negligence pregnant woman test report complaint filed against four including CMO doctor Sandeep

वाराणसी: गर्भवती की जांच रिपोर्ट में लापरवाही, सीएमओ डॉ. संदीप समेत चार पर परिवाद; दर्ज होंगे परिवादी के बयान

Fri, 13 Nov 2026 06:05 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 13 Nov 2026 06:05 AM IST
सार

गर्भवती की जांच रिपोर्ट में लापरवाही के मामले में तत्कालीन सीएमओ समेत चार लोगों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट ने परिवाद दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट में 14 जनवरी 2027 को परिवादी के बयान दर्ज होंगे। आरोप है कि 15 सितंबर 2025 को पीएचसी बड़ागांव में आठ माह की गर्भवती का ब्लड सैंपल लिया गया था।

विज्ञापन
Varanasi Negligence pregnant woman test report complaint filed against four including CMO doctor Sandeep
वाराणसी कोर्ट। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आठ माह की गर्भवती महिला की रक्त जांच रिपोर्ट देने में बरती गई घोर लापरवाही और टालमटोल के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत ने वाराणसी के तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संदीप चौधरी समेत चार स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ परिवाद दर्ज करने का आदेश दिया है। अदालत ने अगली सुनवाई और परिवादी के बयान दर्ज करने के लिए 14 जनवरी की तिथि नियत की है।

विज्ञापन


बड़ागांव थाना क्षेत्र के कोइरान (कनेरी) निवासी पंकज कुमार यादव ने अदालत में परिवाद दाखिल किया था। आरोप है कि उनकी आठ माह की गर्भवती पत्नी प्रीति यादव का ब्लड सैंपल 15 सितंबर 2025 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बड़ागांव में लिया गया था। अगले दिन और फिर 19 सितंबर को रिपोर्ट मांगने पर वहां मौजूद कर्मचारियों ने अनभिज्ञता जताते हुए टालमटोल की।

विज्ञापन
Trending Videos

14 जनवरी 2027 को परिवादी के बयान दर्ज होंगे

पीड़ित ने जब पीएचसी प्रभारी डॉ. शेर मोहम्मद, नोडल अधिकारी डॉ. एसके मौर्य, लैब टेक्नीशियन राजेश यादव और सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी से संपर्क किया, तो किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली। समय पर रिपोर्ट न मिलने से गर्भवती और अजन्मे बच्चे की जान खतरे में पड़ गई थी। 

इससे पहले, नोटिस जारी होने पर स्वास्थ्य विभाग ने कोर्ट में जवाब दाखिल कर आरोपों को गलत बताया था और कहा था कि 18 सितंबर 2025 को ही रिपोर्ट व्हाट्सएप पर भेज दी गई थी। साथ ही लोक सेवक होने के नाते मुकदमे के लिए शासन की पूर्व अनुमति अनिवार्य होने का तर्क दिया था। हालांकि, 12 नवंबर 2026 को दोनों पक्षों को सुनने के बाद सीजेएम कोर्ट ने मामला परिवाद के रूप में दर्ज कर लिया। इस मामले में अब 14 जनवरी 2027 को परिवादी के बयान दर्ज होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed