सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Multi-level parking and shopping complex built cost of 74.52 crore rupees

Varanasi News: 74.52 करोड़ से बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स; जानें इसकी खासियत

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 03 Feb 2026 06:26 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: इस प्रोजेक्ट से निगम को करीब 35 लाख रुपये मासिक आय संभावित है। मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सोमवार को सिगरा व चेतगंज सेनपुरा के प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया।

Varanasi News Multi-level parking and shopping complex built cost of 74.52 crore rupees
मल्टीलेवल पार्किंग की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

सिगरा में पार्किंग की किल्लत दूर होगी। यहां एक ही छत के नीचे होटल और बाजार की सुविधा मिलेगी। पशु चिकित्सालय की ढाई एकड़ जमीन पर अत्याधुनिक कामर्शियल हब बनेगा। 

Trending Videos


नगर निगम ने इन दो बड़ी परियोजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए बाजार (म्युनिसिपल बॉन्ड) से 50 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसमें सिगरा स्टेडियम के पास 40.52 करोड़ रुपये की लागत से जी प्लस-6 भवन बनेगा। 74.52 करोंड़ रुपये की लागत से बनने वाले अंडरग्राउंड पार्किंग, मार्केट कॉम्प्लेक्स और होटल का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2600 वर्ग मीटर में फैली इस इमारत में अंडरग्राउंड पार्किंग होगी। जिसमें 56 कारें और 22 दोपहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। इससे निगम को 65 लाख रुपये मासिक आय होने का अनुमान है। कबीरचौरा रोड स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में 34 करोड़ रुपये की लागत से ढाई एकड़ में कमर्शियल भवन (जी प्लस टू) बनेगा। इसके लिए भी निगम ने 25 करोड़ रुपये का बॉन्ड जारी किया था।

चालू होने के 50 महीने में वसूल होगी लागत
निगम इन कॉम्प्लेक्स की दुकानों को बाजार दर पर 30 साल की लीज पर देने पर विचार कर रहा है। अनुबंध में समय-समय पर किराया वृद्धि का प्रावधान भी होगा। दोनों प्रोजेक्ट से प्रतिमाह एक करोड़ रुपये से अधिक की आय होगी। इस तरह मात्र 50 महीनों में बॉन्ड की राशि (50 करोड़ रुपये) वसूल हो जाएगी। जबकि, निगम को यह पैसा सात साल बाद लौटाना है। सात साल में निगम को कुल 84 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है।

जून 2026 तक पर होगा शहीद उद्यान पार्क का कायाकल्प
सिगरा स्थित शहीद उद्यान पार्क को भी नया स्वरूप दिया जा रहा है। 748.93 लाख रुपये की लागत से लखनऊ की सुदामा कंस्ट्रक्शन एंड बिल्डर्स की ओर से इसका कायाकल्प किया जा रहा है। इसे 30 जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed