सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Volleyball Faculty of Arts defeated Faculty of Social Sciences taking revenge for last year defeat

Sports: वॉलीबॉल...सामाजिक विज्ञान संकाय को कला संकाय ने हराकर पिछले साल मिली हार का लिया बदला; खबरें

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 01 Feb 2026 03:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी के बीएचयू समेत विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। जिले के बाहर जाकर भी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जीते हुए प्रतिभागियों को सम्मानित किया जा रहा है।

Volleyball Faculty of Arts defeated Faculty of Social Sciences taking revenge for last year defeat
एंफीथिएटर मैदान में वाॅलीबाॅल खेलते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

Sports News in Hindi: बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान पर अंतर संकाय वॉलीबॉल चैंपियनशिप का फाइनल शनिवार शाम में खेला गया। फाइनल मुकाबले में गत वर्ष की उपविजेता कला संकाय की टीम चार राष्ट्रीय खिलाड़ियों से सजी सामाजिक विज्ञान संकाय की टीम को दो सेट में हराकर विजेता बन गई। इसके साथ कला संकाय ने अपनी पिछले वर्ष मिली हार का बदला भी ले लिया।

Trending Videos


गत वर्ष भी अंतर संकाय वॉलीबॉल का फाइनल कला संकाय और सामाजिक विज्ञान संकाय की टीम के बीच खेला गया था। खिताबी मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। कला संकाय ने सीधे दो सीटों में 25-19 और 25-14 से सामाजिक विज्ञान संकाय की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मैच में कला संकाय के राजाराम और शशि जीत में अहम भूमिका निभाई। राजाराम ने 9 और शशि ने 8 अंक स्कोर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक विज्ञान संकाय के राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी आशुतोष ने अकेले 9 अंक स्कोर किए। इस चैंपियनशिप में अलग-अलग विभागों और संस्थानों की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। इससे पूर्व तीसरे स्थान के लिए विधि संकाय और कृषि विज्ञान संस्थान के बीच में खेला गया। इसमें कृषि विज्ञान संस्थान ने दो सेट 2-0 (25-13 25-18 स्कोर) में जीत दर्ज की। विवि क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. एके नेमा ने पुरस्कृत किया। 

यूपी कॉलेज ने कोटेश्वरी क्लब को हराया
सेवापुरी ब्लाॅक के ठटरा गांव स्थित कोटेश्वरी देवी मंदिर खेल मैदान में शनिवार को जिला स्तरीय फ्री शील्ड वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। उद्घाटन मैच के दौरान यूपी कॉलेज वाराणसी की टीम ने जय मां कोटेश्वरी देवी वॉलीबॉल क्लब को हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। इसमें 24 टीमों के 288 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

प्रतियोगिता में पूर्वांचल के गोरखपुर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ समेत कई जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन सेवापुरी विस क्षेत्र के विधायक नीलरतन सिंह पटेल की प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। इसमें शामिल टीम के कप्तानों का ग्राम प्रधान सुनील कुमार बिंद ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

हैंडबॉल में यूपी टीम में काशी की तीन खिलाड़ी
69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग की अंडर-19 बालिका प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश में एक से पांच फरवरी तक खेली जाएगी। इसके लिए घोषित यूपी टीम में वाराणसी की तीन बालिका खिलाड़ी शामिल हैं। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एके सिंह ने बताया कि तीनों खिलाड़ी डॉ. आशा सिंह की देखरेख में परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में प्रवीण कुमार से प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं। 

एथलेटिक्स में नीलू ने जीता रजत
केरल में हो रही 46वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए नीलू मिश्रा ने रजत पदक हासिल किया। 27 जनवरी से 1 फरवरी तक खेली जा रही ऊंचीकूद प्रतियोगिता में नीलू मिश्रा ने 50 वर्ष आयु वर्ग में 1.10 मीटर की ऊंचाई पार कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 

चैंपियन खिलाड़ियों का हुआ स्वागत
नन्ही कली फाउंडेशन की ओर से 14 छात्राएं मुंबई में होने वाले तूफान कप में हिस्सा लेकर शनिवार को वाराणसी पहुंची। बाबतपुर हवाई अड्डा पहुंचने पर फूल-माला पहनाकर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। कोच बेबी मौर्य ने बताया कि जिलेभर से 14 छात्राएं तूफान गेम में हिस्सा लेने मुंबई गई थीं। चित्रसेनपुर में भी खिलाड़ियों का स्वागत हुआ। 

इंट्रामुलर खेल में लवकुश-सिंधु सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
बीएचयू के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को इंट्रामुरल खेल स्पर्धा हुई। मुख्य अतिथि पूर्व रणजी खिलाड़ी अविनाश यादव और बीएचयू ट्रेनिंग और प्लेसमेंट ऑफिसर प्रो. उमेश सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर खेल शुरू कराया। प्रतियोगिता में पहला स्थान ब्लू हाउस (एनी बेसेंट) ने, दूसरा स्थान रेड हाउस (शांति स्वरूप भटनागर) ने और तीसरा स्थान ग्रीन हाउस (राधा कृष्णन) ने हासिल किया। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी ब्लू हाउस के लवकुश रहे। सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी सिंधु बाला रहीं। 

प्रादेशिक कुश्ती में स्वर्ण जीतकर लौटे साजन सम्मानित
कोईराजपुर से निकलकर पहलवान साजन पाल ने सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत जिले का नाम रोशन किया। मुरादाबाद में हुई प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन ने वाराणसी मंडल को ओवरऑल चैंपियन बनाने में निर्णायक योगदान दिया। पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का ग्रामीणों ने शनिवार को सम्मान किया। साजन पाल साधारण किसान परिवार से हैं। 

उनके पिता दिनेश पाल दूध का व्यवसाय करते हैं। कोईराजपुर व्यायामशाला में अत्याधुनिक सुविधाएं नहीं हैं। कोच लक्ष्मी नारायण पहलवान द्वारा घर में ही तैयार मैट पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। एनआईएस कोच राजेश यादव ने बताया कि संसाधनों की कमी के बावजूद यहां के खिलाड़ी राज्य स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। 

Volleyball Faculty of Arts defeated Faculty of Social Sciences taking revenge for last year defeat
एथलेटिक्स का शुभारंभ करते अतिथि। - फोटो : संवाद

जैपुरिया स्कूल में एथलेटिक्स स्पर्धा में 300 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
तरना स्थित सेठ आनंदराम जैपुरिया स्कूल में वार्षिक खेल अंतर सदनीय एथलेटिक्स स्पर्धा में 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, ऊंचीकूद, लंबीकूद, रिले रेस हुई। इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर कृष्णा हाउस की टीम ओवरऑल विजेता बनी। अलग-अलग स्पर्धा में शांभवी यादव, स्तुति सिंह, सुमित पटेल, कृतिका यादव, तेजस यादव, समृद्धि सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र मनन ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। मौके पर विपिन पांडेय, अभिषेक गुप्ता, मनीष श्रीवास्तव, शिखा सिंह मौजूद रहे। 

स्कूली नेशनल में खेल रही साक्षी ने जीता पदक
69वीं माध्यमिक स्कूली नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए वाराणसी की खिलाड़ी साक्षी भारद्वाज ने 46 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। छितौना निवासी साक्षी पहली बार राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में खेलने उतरीं और पदक हासिल करने में कामयाब रही। वह मां सरस्वती इंटर कॉलेज अखरी में कक्षा आठवीं की छात्रा हैं। साक्षी के पिता अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक सुभाष चंद्र भारद्वाज नंदिनी नगर में खेलो इंडिया कुश्ती प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। प्रतियोगिता में लगातार तीसरे वर्ष खेलने उतरी अंदरी पटेल को हार का सामना करना पड़ा। 

कैंटोनमेंट शूटिंग रेंज में लगेंगी स्वचालित मशीनें
प्रदेश का पहला बहुमंजिला अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज कैंटोनमेंट में बनकर तैयार है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस शूटिंग रेंज में अत्याधुनिक स्वचालित टार्गेट मशीन लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके बाद यहां खिलाड़ी ओलंपिक मानकों के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। शासन की ओर से इसके लिए करीब ढाई करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विमला सिंह ने बताया कि मशीनों को मंगाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

फ्रीडम फाइटर्स राॅयल्स की टीम विजयी 
केंद्रीय कारागार में शनिवार को जेल प्रीमियर लीग (जेपीएल-2026) का अंतिम लीग मैच वाराणसी जेल सुपर किंग्स फ्रीडम फाइटर्स राॅयल्स के बीच खेला गया। जेल सुपर किंग्स की टीम को हराकर फाइटर्स राॅयल्स की टीम जेपीएल के एलिमिनेटर राउंड में पहुंच गई। वाराणसी जेल सुपर किंग्स ने 12 ओवर में 130 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रीडम फाइटर्स राॅयल्स की टीम ने 11.2 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाकर मैच जीत लिया। 

काशी एक्सप्रेस ने वंदेभारत जाइंट्स को हराया
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को काशी एक्सप्रेस के सलामी बल्लेबाज मनीष की अर्धशतकीय पारी से टीम ने वंदे भारत जाइंट्स को नौ विकेट से हरा दिया। लहरतारा के मिनी स्टेडियम में काशी एक्सप्रेस ने दो विकेट के नुकसान पर 11.4 ओवर में 125 रन बनाकर मैच जीत लिया। वंदे भारत सुपर जाइंट्स 124 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में काशी के सलामी बल्लेबाज मनीश कुमार ने 37 गेंद में 56 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। दूसरे मैच में राजाधानी ब्लास्टर ने शिवगंगा चार्जर्स को 68 रन से हरा दिया। 

Volleyball Faculty of Arts defeated Faculty of Social Sciences taking revenge for last year defeat
शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

पांच चक्र में पांच अंक पाकर शीर्ष पर पहुंचे प्रखर
जिला शतरंज एसोसिएशन और डॉ. घनश्याम सिंह महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को जिला रैपिड शतरंज चैंपियनशिप शुरू हुई। इसमें जिले के कुल 80 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 20 अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। पहले दिन खेले गए मुकाबले में पांच चक्रों में पांच अंक लेकर प्रखर त्रिपाठी शीर्ष पर रहे।  

जिला शतरंज एसोसिएशन के सचिव विजय ने बताया कि प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय नियमों से खेली जा रही है। रैपिड प्रतियोगिता कुल सात चक्रों में होगी। पहले दिन पांच चक्रों की बाजी हुई। 

सभी पांचों बाजी जीत प्रखर पहले जबकि साढ़े चार अंक के साथ अविचल त्रिपाठी दूसरे और चार अंको के साथ माज इकबाल, ऐसानी पाठक, वरदान श्रीवास्तव, देवी प्रसाद त्रिपाठी, विजय शर्मा, प्रांजल वर्मा, अशोक कुमार सिंह व अभिनव सिंह संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। 

बंदियों को दिए 21 चेस बोर्ड
जिला कारागार वाराणसी में सृजन लर्निंग हब फाउंडेशन की ओर से कारागार के बंदियों को 21 चेस बोर्ड दिए गए। संस्था की ओर से बंदियों को चेस खेलना भी सिखाया गया। जिला जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव ने बंदियों के लिए किए जा रहे इस नैतिक कार्य के लिए संस्था के सभी सदस्यों का आभार जताया। मौके पर फाउंडेशन के सदस्य अजय पांडेय, अमन वर्मा एवं जेलर सुरेश बहादुर सिंह मौजूद रहे। 

आर्म रेसलिंग में रविकांत ने जीता स्वर्ण पदक
29वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन कुश्ती क्लस्टर तीन दिवसीय प्रतियोगिता हुई। नगर की मेजबान 36वीं वाहिनी पीएसी के खेल मैदान में हुए कार्यक्रम में कुश्ती, बॉक्सिंग, बॉडीबिल्डिंग और आर्म रेसलिंग खेलों में खिलाड़ी जोर आजमाएंगे। शनिवार को सेनानायक डाॅ. अनिल कुमार पांडेय ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन आर्म रेसलिंग में 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर के रविकांत ने स्वर्ण पदक जीता। इस स्पर्धा का रजत पदक 42वीं वाहिनी प्रयागराज के अखंड प्रताप सिंह और कांस्य पदक 37वीं वाहिनी कानपुर के मनीष ने हासिल किया। उप सेनानायक प्रमोद कुमार यादव, शिविर पाल कैलाश नाथ यादव, सूबेदार मेजर सुरेंद्र कुमार, चिकित्सा अधिकारी विनय मिश्र, अवरार अहमद मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed