सब्सक्राइब करें

विश्व रक्तदाता दिवस: अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर आगे आ रहे महादानी, जरूरतमंदों के लिए कर रहे रक्तदान

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 14 Jun 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
World Blood Donor Day Amar Ujala Foundation people donate blood in varanasi purvanchal
शिविर का निरीक्षण करते मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला।

विश्व रक्तदाता दिवस पर रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन और श्री अग्रसेन युवा मंच की ओर से आयोजित आईएमए और दीनदयाल अस्पताल में लगे रक्तदान शिविर में लोगों ने पूरे उत्साह के साथ रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने का संकल्प लिया। इसमे कोई तीन चार साल तो कोई दस साल से लगातार रक्तदान कर रहा है।

Trending Videos
World Blood Donor Day Amar Ujala Foundation people donate blood in varanasi purvanchal
रक्तदान करते कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव।

आईएमए सभागार में आयोजित रक्तदान शिविर का उदघाटन करने के बाद कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा दान है जिसका कोई विकल्प नहीं है। रक्त को खरीदा नही बल्कि लोगो के दान से ही प्राप्त किया जा सकता है। रक्तदाता दिवस पर रक्तदान करने आए लोगों से बातचीत कर कमिश्नर ने उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Blood Donor Day Amar Ujala Foundation people donate blood in varanasi purvanchal
अग्रसेन युवा मंच के पदाधिकारियों के साथ विधायक सौरभ श्रीवास्तव।

इसके अलावा कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने भी 52 वीं बार रक्तदान किया। विधायक ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदान करने से सेहत बिल्कुल फिट रहती है। किसी को जीवनदान देना सबसे बड़ा पुण्य है। अच्छी सेहत के लिए लोगों को रक्तदान करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने भी रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया।

World Blood Donor Day Amar Ujala Foundation people donate blood in varanasi purvanchal
रक्तदान करने वालों को सम्मानित किया गया।

उधर दीनदयाल अस्पताल में लगे रक्तदान शिविर में पहुंचकर सीएमओ ने सभी रक्तदाताओं को रक्तदान की महत्ता बताई। शिविर में श्री अग्रसेन युवा मंच के अध्यक्ष अतुल अग्रवाल के निर्देशन में पदाधिकारियों, सदस्यों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित रहने का संकल्प लिया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल,सचिव अंकित गर्ग, कोषाध्यक्ष अनुज अग्रवाल,अमित अग्रवाल मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed