{"_id":"6a3c19071bc87856690f5a88","slug":"a-proposal-of-rs-154-crore-has-been-sent-for-the-ranikhet-kosi-pumping-scheme-almora-news-c-232-1-alm1019-145194-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रानीखेत-कोसी पंपिंग योजना के लिए 154 करोड़ का प्रस्ताव भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रानीखेत-कोसी पंपिंग योजना के लिए 154 करोड़ का प्रस्ताव भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत और नगरपालिका चिलियानौला क्षेत्र के लिए राहत भरी खबर है। रानीखेत-कोसी पेयजल पंपिंग योजना को आगे बढ़ाने के लिए जल निगम ने 154 करोड़ का नया प्रस्ताव मुख्यालय भेजा है। मंजूरी मिलने पर रानीखेत नगर, सैन्य क्षेत्र और चिलियानौला नगर पालिका सहित 40 हजार से अधिक आबादी को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
रानीखेत नगर में देवी ढुंगा पंपिंग योजना के सहारे जलापूर्ति की जा रही है जबकि चिलियानौला पालिका क्षेत्र तिपौला ग्राम समूह पेयजल योजना पर निर्भर है। बढ़ती आबादी और सीमित जल स्रोतों के कारण दोनों क्षेत्रों में आए दिन पेयजल संकट की स्थिति बनी रहती है।
वर्ष 2019 में तत्कालीन प्रदेश सरकार ने रानीखेत-कोसी पंपिंग योजना की घोषणा की थी। शुरुआत में लगभग 59 करोड़ रुपये का आकलन तैयार किया गया जिसे बाद में बढ़ाकर 90 करोड़ रुपये किया गया। अब विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के आधार पर 154 करोड़ रुपये का नया एस्टीमेट तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
कोट
- योजना के लिए 154 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया है। योजना को जायका, राज्य सेक्टर और सेना के संयुक्त सहयोग से वित्तपोषित किए जाने की संभावना है। योजना को मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्र की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा। - जयपाल सिंह तोमर, सहायक अभियंता, जल निगम, रानीखेत