{"_id":"6a3c1865f819058c0d01f646","slug":"secretary-public-works-department-conducted-on-site-inspection-of-quarab-danger-zone-almora-news-c-232-1-shld1002-145215-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सचिव लोक निर्माण विभाग ने किया क्वारब डेंजर जोन का स्थलीय निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सचिव लोक निर्माण विभाग ने किया क्वारब डेंजर जोन का स्थलीय निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पहाड़ की लाइफ लाइन अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब डेंजर जोन में चल रहे सुधारात्मक और सुरक्षात्मक कार्यों का बुधवार को लोक निर्माण विभाग सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. पंकज कुमार पांडे और जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। डॉ. पांडे ने कहा कि हल्के वाहनों को केवल क्वारब बाईपास मार्ग से ही संचालित किया जाए।
ऐसा करने से एक ओर निर्माण कार्य निर्बाध गति से चलेगा वहीं दूसरी ओर भारी वाहनों की आवाजाही भी सुनिश्चित होगी । इससे आम जनता को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह जिले का मुख्य मार्ग है। उन्होंने कार्यदायी संस्था को यहां चल रहे कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए। मशीनों और संसाधनों की संख्या में तत्काल बढ़ोतरी की जाए ताकि कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण हो सके। उन्होंने कहा कि कार्यों के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाए। सचिव ने निर्देश दिए कि भारी वाहनों की आवाजाही के लिए दिन या रात का समय निर्धारित कर प्लान बनाकर प्रस्तुत किया जाए। भारी वाहनों का आवागमन केवल उसी निर्धारित समय में किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि क्वारब में चल रहे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। ट्रैफिक प्लान का अनुपालन पुलिस और परिवहन विभाग के समन्वय से सुनिश्चित कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी, उप जिलाधिकारी अल्मोड़ा संजय कुमार और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- --
सुरक्षा मानकों में समझौता स्वीकार नहीं
सचिव ने मौके पर मौजूद अभियंताओं से कार्यों की विस्तृत तकनीकी जानकारी ली। कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता और निर्धारित गति से करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए।