सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress and BJP come face to face in Dwarahat

Almora News: द्वाराहाट में कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने आए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Congress and BJP come face to face in Dwarahat
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट में बुधवार को कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिससे मुख्य चौराहे पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। कांग्रेस की ओर से भाजपा सरकार का पुतला दहन किए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ता भी कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहन करने मुख्य चौराहे पर पहुंचे।

इस दौरान विधायक मदन सिंह बिष्ट स्वयं अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नारेबाजी शुरू हो गई। नारेबाजी के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की ओर से लाए गए पुतले को गिरा दिया, जिससे माहौल और अधिक गरमा गया। हालांकि पुलिस और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में रही। बाद में दोनों दलों के कार्यकर्ता एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते रहे और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद कोतवाल दीपक जोशी, जो उस समय वर्दी में नहीं थे दोनों पक्षों को शांत कराने और समझाने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता उनकी बातों से भड़क गए और विरोध जताने लगे। मुख्य चौराहे पर काफी देर तक दोनों राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच नारेबाजी का दौर चलता रहा। बाद में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष शांत हुए और अपने-अपने कार्यक्रम समाप्त किए। भाजपा के प्रदर्शन में आशुतोष शाही, धीरेन्द्र मठपाल, विजय बजेठा सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद रहे। घटना को लेकर क्षेत्र में दिनभर राजनीतिक चर्चाओं का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed