सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Anganwadi workers took out a procession demanding non-increase in honorarium in almora

Almora News: मानदेय न बढ़ाने की मांग पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस, सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 17 Feb 2026 09:52 AM IST
विज्ञापन
सार

अल्मोड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने और अन्य मांगों को लेकर गांधी पार्क में धरना देकर जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

Anganwadi workers took out a procession demanding non-increase in honorarium in almora
अल्मोड़ा के गांधी पार्क में प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अल्मोड़ा में मानदेय में वृद्धि करने समेत अन्य मांगों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले एकजुट कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। यहां से नगर में जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Trending Videos

इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने राज्य सरकार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 140 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि करने की मांग की। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बिना किसी अर्हता पूरी किए सेवानिवृत्ति होने पर 10 लाख देने का शासनादेश जारी होने के बाद विवाह धारा 300 कटौती का प्रस्ताव पारित किया जाए। कहा खाते से 300 की कटौती नहीं की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बायोमैट्रिक मशीन से न जोड़ा जाए। सुपरवाइजर पदों में प्रतिवर्ष वरिष्ठता के आधार पर विज्ञप्ति निकाली जाए। उन्होंने सेवानिवृत्ति पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक लाख रुपये एक मुश्त देने का शासनादेश जारी करने की मांग की। संगठन की जिलाध्यक्ष रजनी बगड़वाल ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर तारा वाणी, दीपा पांडे, विमला वाणी, मंजू देवी, सरिता जड़ौत, मीना नेगी, पिंकी देवी, हंसी देवी, खष्टी देवी, रेखा देवी, कमला देवी, दर्शनी देवी आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed