सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Villagers demanded immediate relief from the biting monkeys.

Almora News: ग्रामीणों ने कटखने बंदरों से जल्द निजात दिलाने की उठाई मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Villagers demanded immediate relief from the biting monkeys.
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। स्याल्दे विकासखंड के चंपानगर, भाकूडा, ग्वाली, नगरगांव में कटखने बंदरों लोगों की परेशानी का सबब बन चुके हैं। बंदर अब तक कई लोगों को काटकर घायल कर भी कर चुके हैं।
Trending Videos

बंदरों के खौफ के चलते अभिभावक भी अपने बच्चों को स्कूल भेजने से भी कतराने लगे हैं। हालात ये हैं कि बंदर झुुंड में लोगों के खेतों तक पहुंचकर उनकी फसलों का बर्बाद कर रहा है। बंदर व्यापारियों की दुकानों में धावा बोलकर फल, सब्जियों सहित दूसरे खाद्य सामग्री पर हाथ साफ कर उन्हें काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों को आबादी क्षेत्र से दूर भेजने की मांग उठाई है। वन बीट अधिकारी शंकर सिंह बोरा ने बताया कि भोजन की तलाश में बंदर आबादी की तरफ रुख कर रहे हैं। शिकायत मिलने पर विभाग बंदरों को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरे लगाएगा। ताकि लोगों को राहत पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed