{"_id":"699428ca59179d3e040a3e8c","slug":"video-anganwadi-workers-protested-by-taking-out-a-procession-in-the-city-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Almora: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गरजी, नगर में जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गरजी, नगर में जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन
गायत्री जोशी
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:07 PM IST
Link Copied
अल्मोड़ा में मानदेय में वृद्धि करने समेत अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले एकजुट कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। यहां से नगर में जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने राज्य सरकार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 140 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि करने की मांग की। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बिना किसी अर्हता पूरी किए सेवानिवृत्ति होने पर दस लाख देने का शासनादेश जारी होने के बाद विवाह धारा 300 कटौती का प्रस्ताव पारित किया जाए। खाते से 300 की कटौती नहीं की जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बायोमैट्रिक मशीन से न जोड़ा जाए। सुपरवाइजर पदों में प्रतिवर्ष वरिष्ठता के आधार पर विज्ञप्ति निकाली जाए। उन्होंने सेवानिवृत्ति पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक लाख रुपये एक मुश्त देने का शासनादेश जारी करने की मांग की। संगठन की जिलाध्यक्ष रजनी बगड़वाल ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।