{"_id":"6a761c984b73b6fc290cb170","slug":"jalna-tuledi-motorway-will-remain-closed-till-august-14-almora-news-c-232-1-alm1015-147091-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 14 अगस्त तक बंद रहेगा जलना-तुलेड़ी मोटर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 14 अगस्त तक बंद रहेगा जलना-तुलेड़ी मोटर मार्ग
Fri, 07 Aug 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। लमगड़ा ब्लॉक के जलना-तुलेड़ी मोटर मार्ग पर चौड़ीकरण कार्य के कारण आठ से 14 अगस्त 2026 तक यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने इस संबंध में अनुमति जारी करते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक सुरक्षा एवं वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोनिवि के अनुसार जलना-तुलेड़ी मोटर मार्ग पर वन टाइम मेंटेनेंस मद के तहत सुधारीकरण कार्य चल रहा है। मार्ग के किलोमीटर-1 पर पहाड़ कटान कर सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। यह कार्य भारी मशीनों से किया जाएगा। कार्य की आवश्यकता को देखते हुए आठ अगस्त से 14 अगस्त तक मार्ग बंद रखने की अनुमति प्रदान की गई है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए हैं कि कार्य शुरू होने से पहले मार्ग के दोनों ओर कर्मचारियों की तैनाती की जाए, यातायात प्रतिबंध संबंधी सूचना बोर्ड एवं बैनर लगाए जाएं तथा वैकल्पिक मार्गों की जानकारी लोगों तक समय पर पहुंचाई जाए।