{"_id":"6a761ce20425b64522062e7a","slug":"pension-and-scholarship-may-be-stuck-if-dbt-is-not-enabled-almora-news-c-232-1-alm1015-147089-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: डीबीटी इनेबल नहीं होने पर अटक सकती है पेंशन और छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: डीबीटी इनेबल नहीं होने पर अटक सकती है पेंशन और छात्रवृत्ति
Fri, 07 Aug 2026 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। समाज कल्याण विभाग ने जिले के पेंशनधारकों और छात्रवृत्ति लाभार्थियों से जल्द अपने बैंक खातों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के लिए इनेबल कराने की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकार की सभी पेंशन एवं छात्रवृत्ति योजनाओं का भुगतान अब आधार आधारित डीबीटी प्रणाली से किया जा रहा है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र पांडे ने बताया कि जिले के वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा पेंशनधारकों और छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले लाभार्थियों का भुगतान आधार सीडिंग और डीबीटी इनेबल नहीं होने के कारण प्रभावित हो रहा है। लाभार्थी शीघ्र अपनी संबंधित बैंक शाखा में खाते को डीबीटी इनेबल करा लें ताकि पेंशन और छात्रवृत्ति की राशि उनके खाते में पहुंच सके। जिन लाभार्थियों के बैंक खाते अभी तक डीबीटी इनेबल नहीं हैं उनकी सूची संबंधित ब्लॉक कार्यालयों और जिला समाज कल्याण कार्यालय में लगाई गई है। उन्होंने सभी संबंधित पेंशनधारकों एवं छात्र-छात्राओं से बैंक में डीबीटी इनेबल कराने के बाद इसकी सूचना अपने ब्लॉक के सहायक समाज कल्याण अधिकारी या जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा को उपलब्ध कराएं। समय रहते यह प्रक्रिया पूरी करने से पेंशन और छात्रवृत्ति के भुगतान में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। संवाद