{"_id":"69b5a0812405d825dd00d89a","slug":"new-bus-service-started-from-sauladhar-dyodhakhal-to-delhi-almora-news-c-232-1-alm1014-140914-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सौलाधार–डयौड़ाखाल से दिल्ली के लिए नई बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सौलाधार–डयौड़ाखाल से दिल्ली के लिए नई बस सेवा शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम रानीखेत डिपो की ओर से सौलाधार–डयौड़ाखाल से वाया भतरौजखान होते हुए दिल्ली के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई। शनिवार को विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने कहा कि सौलाधार, चमड़खान, डयौड़ाखाल सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों की लंबे समय से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा की मांग थी। नई सेवा शुरू होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी और दूरदराज के गांवों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। साथ ही वृद्धजनों को भी मुफ्त सेवा का सीधा लाभ मिलेगा। वहां यूनियन के महेश जोशी, मदन बिष्ट, प्रमोद जोशी, ललित मेहरा, मोहन नेगी, मंजीत भगत, गिरीश भगत, मनीष भैसोड़ा, अमन, खजान पांडेय, अजय चौहान, विनोद भार्गव, भारत रावत आदि मौजूद रहे।
पहले दिन कम यात्री, लेकिन लोगों ने जताई खुशी
रानीखेत। पहले दिन रानीखेत से एक और सौलाधार से दो यात्री बस में सवार हुए। बस का संचालन चालक अरविंद फर्त्याल और परिचालक गणेश आर्य द्वारा किया गया। बस में सफर कर रहे बालम सिंह, बबली जोशी और रमेश चंद्र ने बताया कि इस बस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को दिल्ली आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। अब उन्हें बीच रास्ते बस बदलने की परेशानी से भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस रूट पर सीधी बस सेवा की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। उन्हों विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल व विभाग का आभार जताया।
रानीखेत–सौलाधार से दिल्ली बस सेवा का समय और किराया तय
रानीखेत डिपो के सहायक महाप्रबंधक रमेश कुमार रौतेला ने बताया कि रानीखेत से बस दोपहर तीन बजे तथा सौलाधार से शाम पांच बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। वहीं दिल्ली (आनंद विहार) से बस रात नौ बजे सौलाधार के लिए चलेगी और अगले दिन सुबह आठ बजे सौलाधार से रानीखेत के लिए प्रस्थान करेगी। इस बस का किराया 685 रुपये निर्धारित किया गया है।
Trending Videos