सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Research on human-wildlife survival shows new direction

Almora News: मानव वन्यजीव के अस्तित्व पर शोध ने दिखाई नई दिशा

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 18 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Research on human-wildlife survival shows new direction
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रदेश में बढ़ते मानव वन्यजीव संघर्ष को कम करने की दिशा में रानीखेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय की शोध प्रधान अन्वेषक डॉ. बरखा रौतेला ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना के तहत संचालित शोध परियोजना पूरी की। यह परियोजना प्रदेश में बढ़ते मानव–वन्यजीव संघर्ष को कम करने की दिशा में अहम साबित होगी।
Trending Videos

शोध का विषय समकालीन उत्तराखंड में मानव वन्यजीव सह अस्तित्व के विखंडन की चुनौतियां जिम कॉर्बेट और रस्किन बॉन्ड के विशेष संदर्भ में था। डॉ. बरखा ने बताया कि दो वर्षों तक चले शोध में स्थानीय समुदायों, वन विभाग के अधिकारियों और शोधार्थियों के साथ वार्ता और क्षेत्रीय अध्ययन को विशेष महत्व दिया गया। शोध के निष्कर्षों के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर उच्च शिक्षा विभाग को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शोध रिपोर्ट में मानव वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए व्यावहारिक सुझाव और ठोस उपाय शामिल हैं। शोध में सहायक गोपाल मंडल और भरत जोशी भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडे ने इस उपलब्धि को संस्थान के लिए गर्व का पल बताया। कहा कि यह शोध भविष्य में शोधार्थियों को नई दिशा देगा। वहीं प्रदेश की वन्यजीव नीतियों और भविष्य की रणनीतियों के निर्माण में भी सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed