{"_id":"6a761c44289cf2408f04e766","slug":"uppas-public-dialogue-tour-will-start-from-khatima-on-august-revolution-day-almora-news-c-232-1-alm1019-147088-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अगस्त क्रांति दिवस पर खटीमा से शुरू होगी उपपा की जन संवाद यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अगस्त क्रांति दिवस पर खटीमा से शुरू होगी उपपा की जन संवाद यात्रा
Fri, 07 Aug 2026 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर नौ अगस्त को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) और सहयोगी संगठनों की ओर से खटीमा से जन संवाद यात्रा शुरू की जाएगी। यात्रा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में आम लोगों से संवाद कर राज्य के मौजूदा मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
उपपा के अनुसार यात्रा खटीमा से शुरू होकर रुद्रपुर, काशीपुर, जसपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी। इस दौरान यात्रा दल मीडिया से भी मुलाकात करेगा और स्थानीय लोगों से उनकी समस्याओं एवं मुद्दों को लेकर संवाद करेगा। पार्टी नेताओं ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य उत्तराखंड में राजनीतिक बदलाव के लिए जनाधार तैयार करना है। उपपा संयोजक पीसी तिवारी और प्रधान महासचिव नरेश नौडियाल ने किसान, मजदूर और विभिन्न संघर्षशील संगठनों से यात्रा में शामिल होने और अभियान को सहयोग देने की अपील की है।
पीसी तिवारी ने बताया कि ऊधम सिंह नगर जिले के बाद यात्रा को चरणबद्ध तरीके से नैनीताल, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों में भी ले जाया जाएगा। इस दौरान स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं को समझने के साथ उन्हें लेकर लोगों के बीच चर्चा की जाएगी। पार्टी नेताओं का कहना है कि अभियान के माध्यम से जनता से सीधे जुड़ने और राज्य में वैकल्पिक राजनीतिक माहौल तैयार करने का प्रयास किया जाएगा।