{"_id":"69ab0f7b0f135fbb96083dca","slug":"335-crore-approved-for-saat-ratbe-girechina-motor-road-will-make-the-journey-easier-for-the-villagers-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-122872-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सात रतबे-गिरेछीना मोटर मार्ग को 3.35 करोड़ मंजूर, ग्रामीणों की राह होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सात रतबे-गिरेछीना मोटर मार्ग को 3.35 करोड़ मंजूर, ग्रामीणों की राह होगी आसान
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
बागेश्वर। जिले के दुर्गम क्षेत्रों में कनेक्टिविटी सुधारने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने के क्रम में सीएम ने जिले की एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना के लिए धनराशि का अनुमोदन प्रदान कर दिया है। राज्य योजना के तहत जिले के सात रतबे से सीमी नरगोल होते हुए गिरेछीना मिलान मोटर मार्ग के निर्माण के लिए 3.35 करोड़ रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है।
सात रतबे से सिमी नरगोल होते हुए गिरेछीना मिलान मोटर मार्ग के निर्माण की मांग लंबे समय से क्षेत्रीय जनता की ओर से की जा रही थी। अब बजट स्वीकृत होने के बाद इस मोटर मार्ग का निर्माण कार्य सुचारू रूप से शुरू हो सकेगा। सड़क बन जाने के बाद क्षेत्र के सिमी, नरगोल और सात रतबे समेत करीब आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण सीधे गिरेछीना मुख्य मार्ग से जुड़ जाएंगे। इससे ग्रामीणों का समय बचेगा, कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में भी राहत मिलेगी। सीएम की घोषणा के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस कनेक्टिविटी से क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाई मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन