फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   A pine tree fell on a moving vehicle near Rawainkhal, a major accident was averted.

Bageshwar News: रवाईंखाल के पास चलती पर गिरा चीड़ का पेड़, बड़ा हादसा बचा

Mon, 13 Jul 2026 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 13 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
A pine tree fell on a moving vehicle near Rawainkhal, a major accident was averted.
बागेश्वर। गरुड़ मोटर मार्ग पर सोमवार सुबह रवाईंखाल के पास एक विशालकाय सूखा चीड़ का पेड़ अचानक उखड़कर मुख्य सड़क पर आ गिरा। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी एक कार पेड़ की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार में कोई नहीं था जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना के बाद मार्ग पर करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग को पीएफटी के माध्यम से सड़क बंद होने की सूचना मिली। स्टेशन इंचार्ज त्रिलोक राम के नेतृत्व में फायर रेस्क्यू यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने पेड़ की भारी-भरकम टहनी काटी जिसके नीचे सफेद रंग की कार (यूके 25 बीएच-6776) का शीशा और ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन बसंत कुमार पुत्र नारायण राम का बताया जा रहा है। फायर कर्मियों ने वुडन कटर से पेड़ को करीब 30 मिनट बाद हटा दिया और वाहनों की आवाजाही शुरू कराई।
विज्ञापन

जिले में शनिवार शाम से बारिश की रफ्तार भले ही थम गई हो लेकिन आपदा के कारण बंद पड़े ग्रामीण मार्गों पर अभी भी दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं।
जिले के धैना-लखनी, खातीगांव-देवतोली और कपकोट-पिंडारी मार्ग पर लंबे समय से यातायात ठप पड़ा है। सड़कें बंद होने से कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है जिससे ग्रामीणों की दैनिक समस्याएं बढ़ गई हैं। पीएमजीएसवाई के एई नरेश पाठक ने बताया कि खातीगांव-देवतोली मार्ग को हल्के छोटे वाहनों के लिए फिलहाल खोल दिया गया है। मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू कराने के लिए जेसीबी मशीनों से मलबा और बोल्डर हटाए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed