{"_id":"6a56149f6d7fd8fd5c0dd80e","slug":"video-congress-observes-fast-in-protest-against-ayodhya-ram-temple-theft-case-in-bageshwar-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अयोध्या राम मंदिर चोरी प्रकरण के विरोध में कांग्रेस का उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अयोध्या राम मंदिर चोरी प्रकरण के विरोध में कांग्रेस का उपवास
अयोध्या में राम मंदिर चोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंदोलन तेज कर दिया है। 14 जुलाई को कांग्रेसियों ने कठायतबाड़ा स्थित राम मंदिर में एक दिवसीय उपवास रखकर अपना विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इस कार्यकाल में देश के मंदिर भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। इस चोरी की घटना से वैश्विक स्तर पर देश की छवि धूमिल हो रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज साह ने की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन भट्ट और पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने राम मंदिर चोरी मामले में सरकार को घेरा। उपवास कार्यक्रम में सुरेश खेतवाल, महेश पंत, सुंदर रौतेला, हरीश जोशी, दिनेश चंद्र पांडेय और सेवादल उपाध्यक्ष पूरन चंद्र पांडे आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।