{"_id":"6a775fae41ff7a5de2046b36","slug":"asphalting-work-will-soon-begin-on-the-dhalan-khunauli-motorway-providing-relief-to-people-from-more-than-ten-villages-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-127154-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: ढालन खुनौली मोटरमार्ग पर जल्द शुरू होगा डामरीकरण, दस से अधिक गांवों के लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: ढालन खुनौली मोटरमार्ग पर जल्द शुरू होगा डामरीकरण, दस से अधिक गांवों के लोगों को मिलेगी राहत
Sat, 08 Aug 2026 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 08 Aug 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। ढालन-खुनौली मोटरमार्ग पर बीते दिनों पीएमजीएसवाई की ओर से सुरक्षा दीवार और कॉजवे का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। बरसात होने के कारण विभाग समय पर डामरीकरण का कार्य नहीं करा पाया था। अब मौसम खुलने के बाद विभाग ने डामरीकरण का कार्य शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। आठ किमी लंबी इस सड़क पर डामर बिछने से क्षेत्र के करीब 10 से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा।
पीएमजीएसवाई के तहत क्षेत्र में बुनियादी विकास कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। ढालन-खुनौली मोटरमार्ग पर पूर्व में सुरक्षा दीवार और कॉजवे निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया था, जिससे सड़क की सुरक्षा मजबूत हुई है। लेकिन मानसून सीजन में हुई बारिश के चलते सड़क पर डामरीकरण का कार्य रोक देना पड़ा था। यह मोटरमार्ग करीब आठ किलोमीटर लंबा है। सड़क पर डामरीकरण होने से स्थानीय ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। इस मार्ग के सुधरने से आसपास के 10 से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में आ रही परेशानियों से निजात मिलेगी और सफर सुरक्षित व सुलभ हो सकेगा।
पीएमजीएसवाई के एई, नरेश पाठक ने बताया कि सड़क सुरक्षा के जरूरी कार्य पूरे हो चुके हैं और मौसम की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बरसात रुकने के बाद मौसम साफ होते ही कार्य शुरू किया जाएगा। विभाग की इस पहल से स्थानीय स्तर पर आवागमन के बेहतर होने की उम्मीद बढ़ गई है।