{"_id":"6a036c1ec6ac59a28109bea1","slug":"development-work-will-be-done-in-ward-number-three-with-an-expenditure-of-rs-6-lakh-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-124799-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: वार्ड संख्या तीन में छह लाख से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: वार्ड संख्या तीन में छह लाख से होंगे विकास कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 12 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन में छह लाख रुपये की लागत से विकास कार्य शुरू हो गए हैं। इसके तहत वार्ड की सड़क से प्राथमिक स्कूल तक सीसी मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
इस मार्ग पर टाइल्स और सुरक्षा के लिए रेलिंग भी लगाई जाएंगी। वार्ड निवासी लंबे समय से विद्यालय जाने वाले इस रास्ते को दुरुस्त करने की मांग कर रहे थे। इसी मार्ग से ग्रामीण खेतों में भी आवाजाही करते हैं। बारिश के दौरान सीसी मार्ग न होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। कार्यकारी अधिकारी बलवंत सिंह रावत ने बताया कि निविदा प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह निर्माण कार्य दो महीने में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा।
Trending Videos