{"_id":"6a036ab3b18674d4e909d550","slug":"the-dilapidated-bypass-is-causing-traffic-jams-in-the-city-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-124805-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बदहाल बाईपास बन रहे नगर में जाम का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बदहाल बाईपास बन रहे नगर में जाम का सबब
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 12 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बनाए गए बाईपास मार्ग खुद बदहाली का शिकार हैं। इनकी खराब स्थिति के कारण भारी वाहन चालक इनका उपयोग करने से कतरा रहे हैं, जिससे नगर की यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है।
कांडा सड़क से ताकुला सड़क को जोड़ने वाला मेहनरबूंगा बाईपास पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। सड़क पर गहरे गड्ढे और मलबा होने से भारी वाहन चालकों को दुर्घटना का डर सताता है। चालक इन मार्गों पर जाने के बजाय घंटों मुख्य मार्ग पर नो एंट्री खुलने का इंतजार करते हैं। इससे भारी वाहन नगर के बीच से गुजरने को मजबूर होते हैं, जो जाम का प्रमुख कारण बनता है। गरुड़ सड़क से ताकुला सड़क को जोड़ने वाले नदीगांव बाईपास की भी यही स्थिति है। यह मार्ग संकरा होने के कारण दो वाहनों के आमने-सामने आने पर घंटों जाम लग जाता है।
..........
मेहनरबूंगा बाईपास सड़क में सुधारीकरण के लिए जिला योजना से बजट प्रस्तावित कर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी है। जल्द ही सड़क का सुधारीकरण कर दिया जाएगा। नदीगांव बाईपास सड़क में भी जहां दिक्कतें हैं उसे ठीक किया जाएगा।
-संजय कुमार पांडेय, ईई लोनिवि बागेश्वर
Trending Videos