{"_id":"6a036bbff44d1cf33905df3c","slug":"the-director-said-that-the-shortage-of-specialist-doctors-will-be-resolved-soon-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-124800-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: निदेशक बोले जल्द होगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: निदेशक बोले जल्द होगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 12 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। कुमाऊं मंडल के स्वास्थ्य निदेशक केके पांडेय ने मंगलवार को जिला अस्पताल का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया लेकिन मैनपावर और विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को एक बड़ी चुनौती बताया।
निरीक्षण के दौरान पांडेय ने अस्पताल की विभिन्न इकाइयों और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने आगामी मानसून और गर्मी के सीजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए सीएमएस व डॉक्टरों के साथ बैठक की।
निदेशक ने कहा कि विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी जगजाहिर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीजी कर रहे नए डॉक्टरों को बांड के तहत तैनात किया जा रहा है जिससे जल्द ही यह कमी दूर होगी। अल्मोड़ा से एनेस्थेटिस्ट की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है ताकि सर्जरी सुचारु रूप से चल सकें। जिले के लिए जिन तीन डॉक्टरों की तैनाती का आदेश हुआ था, उनके कार्यभार ग्रहण न करने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है।
Trending Videos