{"_id":"69a32a7a43ab5165de0fe0e4","slug":"the-sound-of-holi-resonated-in-every-village-holi-revelers-danced-to-the-beat-of-drums-and-cymbals-champawat-news-c-229-1-shld1026-136195-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव-गांव गूंजी होली की तान: ढोल-मंजीरों की थाप पर थिरके होल्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव-गांव गूंजी होली की तान: ढोल-मंजीरों की थाप पर थिरके होल्यार
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जनपद के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में खड़ी होली का पारंपरिक उल्लास शिखर पर है। रायनगर चौड़ी से लेकर बाराकोट के चामी चौमेल तक, महिला और पुरुषों की टोलियां घर-घर जाकर होली गायन कर रही हैं। रायनगर के देवालय प्रांगण में सामूहिक गायन हुआ, वहीं छमनिया में महिलाओं ने बलमा घर आए फागुन में और भलो जन्म लियो मथुरा में जैसे गीतों से समा बांध दिया।
ब्लॉक परिसर में भारती मेहरा के नेतृत्व में ओ सुमिरो सीता राम की गूंज रही, तो कोलीढेक और चामी चौमेल के भगवती मंदिर में भी भारी भीड़ उमड़ी। पूर्व प्रधान प्रकाश सिंह महर ने होल्यारों का गुलाल लगाकर स्वागत किया। ढोलक और मंजीरे की थाप पर ग्रामीण संस्कृति के जीवंत रंग बिखर रहे हैं, जिसमें युवा और बुजुर्ग सभी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रहे हैं। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, भवान सिंह, रमेश सिंह, सोबन सिंह, नारायण सिंह, अमर सिंह, सतीश कुमार, गणेश भंडारी, शिव दत्त जोशी, लक्ष्मण सिंह मौजूद थे।
Trending Videos