सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uttarakhand will become the spiritual capital

मां पूर्णागिरि मेला... उत्तराखंड बनेगा आध्यात्मिक राजधानी : धामी

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 27 Feb 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand will become the spiritual capital
विज्ञापन
पूर्णागिरि/टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ठूलीगाड़ में पूजा-अर्चना और फीता काटकर उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का भव्य शुभारंभ किया।
Trending Videos

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मां के दरबार में उन्हें अद्भुत शक्ति और नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने घोषणा की कि मेले को अब तीन माह के बजाय वर्ष भर चलाने के लिए बुनियादी ढांचे को तेजी से विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकास के साथ राज्य को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के लिए कार्य हो रहा है। इस मौके पर छोलिया नृत्य के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास की सौगात : करोड़ों की योजनाओं का उपहार
लोकार्पण:
- टीजे मोटर मार्ग पर चल्थी नदी के ऊपर 5014.00 लाख की लागत से निर्मित 690 मीटर लंबे प्री-स्ट्रेस्ड मोटर सेतु
- राजकीय पशु प्रजनन फार्म नरियालगांव चंपावत में फेस एक में 659.01 लाख रुपये से कार्य
- गुरुगोरख धाम में 271.39 लाख रुपये से पर्यटक अवस्थापना सुविधा कार्य
- श्यामलाताल झील का लेकफ्रंट डेवलपमेंट का 490.94 लाख रुपये से विकास कार्य
- खिरद्वारी में 60 लाख रुपये के राजी जनजाति के विकास के लिए बहुउद्देश्यीय भवन
शिलान्यास :
-चंपावत विधानसभा क्षेत्र के तहत विधायक निधि से स्वीकृत 498.50 लाख के विभिन्न निर्माण कार्य
-बाराकोट में 302.50 लाख रुपये से अनावासीय भवन निर्माण
-मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल ऐड़ी मेला स्थल कालूखानका 81.50 लाख रुपये से सौंदर्यीकरण
-जीजीआईसी बनबसा परिसर में 76.90 लाख रुपये से पार्क निर्माण
घोषणाएं
सेलागाड़ से कोटकेंद्री तक संपर्क मार्ग
-कालीगूंठ- पूर्णागिरि विभिन्न मेला स्थलों का सौंदर्यीकरण कार्य
- तामली-रूपालीगढ़-सीम मोटर सड़क मार्ग
- मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में भव्य प्रवेश द्वार निर्माण
-मंच-लेठी-वमनगांव-तरकुली-आवड़ा-सेम-चूका तक मोटर रोड का सुधारीकरण
- मां पूर्णागिरि के आंतरिक क्षेत्र का अनुसरण एवं विश्राम सेट, पुलिया निर्माण

विपक्ष पर कड़ा प्रहार: तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चलेगी
मां पूर्णागिरि धाम से मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमने राज्य में 12 हजार एकड़ भूमि को अवैध कब्जे (लैंड जिहाद) से मुक्त कराया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में धर्मांतरण और दंगा रोधी कानून लागू किए गए हैं। दंगाइयों से पाई-पाई की वसूली की जा रही है। सीएम ने कहा कि लव जिहाद, थूक जिहाद और घुसपैठियों के खिलाफ सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। विपक्ष को देवभूमि का यह विकास हजम नहीं हो रहा है।

सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाया जाए। उन्होंने टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर बाटनागाड़ में खतरा बने बोल्डरों को तत्काल हटाने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए। सीएम ने कहा कि श्यामलाताल झील को पांच करोड़ की लागत से विकसित कर इसे वेडिंग डेस्टिनेशन'' के रूप में पहचान दिलाई जाएगी।
पहले दिन का उत्साह : 5,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
मेले के पहले दिन ही उत्तर प्रदेश के बहराइच, रूपड़िया और नेपाल से आए करीब 5,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। बूम पार्किंग में बसों का तांता लगा रहा और जयकारों के साथ पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार और जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed