सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   2421 people registered for Chardham Yatra on the third day

Haridwar News: चारधाम यात्रा के लिए तीसरे दिन 2421 ने कराया पंजीकरण

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
2421 people registered for Chardham Yatra on the third day
विज्ञापन
हरिद्वार। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पर तीसरे दिन 2421 श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया।
Trending Videos

प्रशासन के मुताबिक, यमुनोत्री धाम के लिए 607, गंगोत्री के लिए 610, केदारनाथ धाम के लिए 601 और बद्रीनाथ धाम के लिए 603 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। वहीं हेमकुंड साहिब के लिए तीसरे दिन कोई पंजीकरण नहीं हुआ। तीन दिनों में ऋषिकुल मैदान पंजीकरण केंद्र से कुल 4957 यात्री चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। विभिन्न राज्यों से पहुंच रहे श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। आने वाले दिनों में भीड़ बढ़ने की संभावना है। डीएम मयूर दीक्षित का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए पंजीकरण केंद्र पर पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे प्रक्रिया सुचारु रूप से चलती रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed