सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Today there will be power cut for four hours in Kankhal, Bahadrabad, Jagjitpur

Haridwar News: आज कनखल, बहादराबाद, जगजीतपुर में होगी चार घंटे बिजली कटौती

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Today there will be power cut for four hours in Kankhal, Bahadrabad, Jagjitpur
विज्ञापन
हरिद्वार। ऊर्जा निगम की ओर से सोमवार को कनखल, बहादराबाद और जगजीतपुर में चार घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित होगी। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ सकता है।
Trending Videos

जगजीतपुर और कनखल द्वितीय उपसंस्थान क्षेत्रों में जर्जर विद्युत तारों को बदला जाएगा जबकि बहादराबाद उपसंस्थान क्षेत्र में लाइनों की शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। इसलिए सुबह 10 बजे से बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। इसके बाद दोपहर दो बजे तक बहाल की जाएगी। बिजली कटौती के चलते बहादराबाद क्षेत्र के बैरियर नंबर छह, सिडकुल हाईवे, डेंसो चौक, साईं धाम कॉलोनी, आरके पुरम कॉलोनी और जमालपुर खुर्द समेत कई इलाके प्रभावित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनखल क्षेत्र के हनुमंतपुरम, गंगा प्रदूषण, बृज विहार, मारुति वाटिका, फुटबॉल ग्राउंड, राजा विहार और राजा गार्डन में भी आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा जगजीतपुर के देव विहार, उमराव एन्क्लेव सहित आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली गुल रहेगी। अधिशासी अभियंता रवि कुमार ने बताया कि आवश्यक मरम्मत कार्य को देखते हुए यह शटडाउन लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed