{"_id":"69e4d9e4f48220771504db6a","slug":"body-of-school-driver-missing-for-four-days-found-in-ganga-canal-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-147696-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: चार दिन से लापता स्कूल के चालक का गंगनहर में शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: चार दिन से लापता स्कूल के चालक का गंगनहर में शव मिला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति का शव गंगनहर में बरामद हुआ है। मृतक पेशे से स्कूल के चालक थे और पिछले चार दिन से लापता चल रहे थे। हाथ में फ्रैक्चर की स्थिति को देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का सही कारण सामने आ पाएगा। फिलहाल रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, रवि चौहान (44) पुत्र वेद प्रकाश निवासी सीतापुर ज्वालापुर एक स्कूल में चालक के तौर पर कार्यरत थे। 15 अप्रैल को रवि संदिग्ध हालात में गायब हो गए थे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। इसके बाद 16 अप्रैल को पत्नी दिव्या चौहान ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस उसी दिन से खोजबीन में जुटी हुई थी, लेकिन अभी तक कुछ नहीं चल पाया था।
इस बीच रविवार की सुबह जटवाड़ा पुल रेगुलेटर के पास गंगनहर में एक शव अटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। परिजनों को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने रवि चौहान के रूप में शिनाख्त की। मृतक का एक हाथ फ्रैक्चर यानि मुड़ा हुआ था। ऐसे में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण पता चल पाएगा। अभी मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Trending Videos