{"_id":"69e4dbadee92224bdf03481f","slug":"five-thousand-rupees-reward-accused-absconding-in-deadly-attack-arrested-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-147693-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: जानलेवा हमले में फरार पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: जानलेवा हमले में फरार पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में होली के दिन ग्राम प्रधान के घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मोहसिन निवासी छिबरामऊ उत्तर प्रदेश हाल पता रावली महदूद सिडकुल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। कई आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
पुलिस के अनुसार, बीते चार मार्च को होली के दिन रावली महदूद में ग्राम प्रधान प्रमोद पाल के घर में घुसकर हमला कर दिया गया था। काफी संख्या में आए लोगों ने लाठी-डंडे धारदार हथियार और तमंचों से हमला किया था जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित प्रभावी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी थी। कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि आरोपी मोहसिन घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। लगातार ठिकाने बदल-बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी की ओर से पांच हजार का इनाम घोषित किया गया। सर्विलांस की मदद से रविवार को खोजबीन करते हुए आरोपी को चीतल डेरी के सामने मैदान सिडकुल से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
Trending Videos