{"_id":"69e4e606a7f782679f04e90a","slug":"two-accused-arrested-with-stolen-motorcycle-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-147707-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में छह घंटे के अंदर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली। कोर्ट में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, जमालपुर खुर्द निवासी गीता पत्नी कमल गुप्ता ने 18 अप्रैल को ऑनलाइन ई-एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि 17 अप्रैल को उनकी मोटरसाइकिल घर के पास से चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद देर रात चेकिंग के दौरान शिवालिक नगर स्थित वरदान अस्पताल के सामने मैदान से दो संदिग्धों को पकड़ लिया गया। उनके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद हो गई।
इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान शेर अली निवासी धमपुरा, थाना पथरी और फरीद (24) निवासी सराय आशियाना होटल के पास, ज्वालापुर के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने 17 अप्रैल की शाम जमालपुर खुर्द के औद्योगिक क्षेत्र से बाइक चोरी की थी और उसे सिडकुल क्षेत्र में कबाड़ी को बेचने की फिराक में थे। रविवार को दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
Trending Videos