सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A thief entered a home, attacked a young woman, and fled.

Haridwar News: घर में घुसा बदमाश, युवती पर हमला कर फरार

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 13 May 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
A thief entered a home, attacked a young woman, and fled.
विज्ञापन
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की न्यू हरिद्वार कॉलोनी की घटना, जांच में जुटी पुलिस
Trending Videos

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की न्यू हरिद्वार कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक बदमाश ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने परिवार के लोगों को कमरों में बंद कर करीब 50 हजार रुपये की नकदी, तीन मोबाइल फोन और मंदिर में रखा सामान चोरी कर लिया। विरोध करने पर उसने घर की युवती पर हमला किया और फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार न्यू हरिद्वार कॉलोनी निवासी राम किशन भारद्वाज के परिवार के सदस्य अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। देर रात एक बदमाश घर में घुस आया और तीन कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। इसके बाद उसने घर में रखी नकदी और मोबाइल फोन समेट लिए। इसी दौरान हॉल में सो रही युवती की आहट सुनकर नींद खुल गई। उसने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की लेकिन आरोपी ने उस पर हमला कर खुद को छुड़ाया और मौके से फरार हो गया। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य बाहर निकले और घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर रेल चौकी प्रभारी समीम पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed