सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused of usurping silver jewellery belonging to a disabled person who had kept it as a pledge

Haridwar News: गिरवी रखे दिव्यांग के चांदी के जेवर हड़पने का आरोप

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
Accused of usurping silver jewellery belonging to a disabled person who had kept it as a pledge
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक ज्वैलर्स कारोबारी पर दिव्यांग युवक के गिरवी रखे गए चांदी के आभूषण हड़पने का आरोप लगा है। आरोप है कि सुनार ने जेवर लौटाने से इन्कार कर दिया। गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, दीपक पुत्र धर्म सिंह निवासी पुरुषोत्तम नगर थाना पथरी ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह एक पैर से दिव्यांग है। उसने 17 जनवरी 2022 को ज्वालापुर सर्राफा बाजार स्थित गुरु कृपा ज्वैलर्स के संचालक अवनीश भारद्वाज के पास चांदी के जेवर 10 हजार रुपये में गिरवी रखे थे। इसके बाद 25 जनवरी 2022 को 333 ग्राम चांदी की हसली भी 10 हजार रुपये में गिरवी रखी गई थी। दोनों सौदों पर प्रतिमाह तीन प्रतिशत ब्याज तय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि वह लंबे समय तक नियमित रूप से ब्याज अदा करता रहा लेकिन पिता की तबीयत खराब होने के कारण कुछ समय बाद भुगतान नहीं कर सका। इसके बाद जब उसने तीन फरवरी 2026 को भैंस बेचकर मूलधन और ब्याज की रकम जुटाई और जेवर वापस लेने पहुंचा तो सुनार ने टालमटोल शुरू कर दी। सात फरवरी को दोबारा दुकान पर पहुंचने पर अवनीश ने जेवर लौटाने से इन्कार कर दिया। गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही पुलिस में अपनी पहुंच का हवाला देकर डराने का प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed