{"_id":"6a0dadd847cb5bc20c0de8b1","slug":"bahadarabad-chc-sets-up-isolation-ward-to-combat-dengue-haridwar-news-c-35-1-hrd1018-149028-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बहादराबाद सीएचसी में डेंगू से निपटने के लिए बनाया आइसोलेशन वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बहादराबाद सीएचसी में डेंगू से निपटने के लिए बनाया आइसोलेशन वार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 20 May 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में सफाई और फॉगिंग अभियान तेज
बहादराबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहादराबाद ने डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। अस्पताल परिसर की सफाई के साथ-साथ दो बेड का डेंगू आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हर साल बरसात के मौसम में डेंगू के मामले बढ़ जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार पहले से ही सतर्कता बरती जा रही है। अस्पताल परिसर में जलभराव वाले स्थानों की सफाई की जा रही है। साथ ही नियमित रूप से फॉगिंग और एंटी लार्वा दवा का छिड़काव भी कराया जा रहा है।सीएचसी प्रभारी डॉ. आरती बहल ने बताया कि केंद्र में डेंगू मरीजों के लिए अलग वार्ड तैयार कर दिया गया है, जिसमें फिलहाल दो बेड आरक्षित किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि परिसर के आसपास उगी घास और झाड़ियों की भी सफाई कराई गई है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर दर्द या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत जांच कराएं, ताकि समय पर इलाज मिल सके। डॉ. बहल ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए पानी को कहीं भी जमा न होने दें, आसपास साफ-सफाई रखें और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाएं। रात में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने की भी सलाह दी गई है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र की इस पहल की सराहना की है। लोगों ने मांग की है कि गांवों और आसपास के क्षेत्रों में भी डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए।
Trending Videos