सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   An FIR has been filed against the truck driver in the case of the elderly man's death

Haridwar News: बुजुर्ग की मौत के मामले में ट्रक चालक पर प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 20 May 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
An FIR has been filed against the truck driver in the case of the elderly man's death
विज्ञापन
-ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
Trending Videos

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में नमाज पढ़ने जा रहे बुजुर्ग को कुचलने वाले ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार यामीन निवासी लोधामंडी ज्वालापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके 75 वर्षीय पिता नूर अहमद मंगलवार की तड़के हुसैनिया मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए घर से निकले थे। गुरुद्वारा रोड पर शिव साउंड सर्विस के सामने तेज गति में आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed