सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Medical stores closed for a day to protest online drug sales

Haridwar News: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेकिकल बंद कर किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 20 May 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Medical stores closed for a day to protest online drug sales
विज्ञापन
- केमिस्ट्स ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन, अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने की मांग
Trending Videos

- एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल में शामिल हुए मेडिल संचालक
- एसोसिएशन ने मांगों के लिए प्रधानमंत्री को भेजा गया ज्ञापन
हरिद्वार। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स और उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ के देशव्यापी आह्वान पर हरिद्वार के मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक दिन के लिए स्टोर बंद रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई। चंद्राचार्य चौक पर एकत्र हुए मेडिकल स्टोर संचालकों को संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट हरिद्वार केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गर्ग ने कहा कि दवाओं की अवैध और अनियमित ऑनलाइन बिक्री बंद होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि बिना डॉक्टर के वैध पर्चे के दवाओं की बिक्री और होम डिलीवरी पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन दवा कंपनियां भारी छूट देकर छोटे और लाइसेंसधारी मेडिकल स्टोर संचालकों के कारोबार को प्रभावित कर रही हैं। साथ ही जीएसआर 817 ई और जीएसआर 220 ई को तुरंत वापस लेने की मांग की, क्योंकि इनका गलत इस्तेमाल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और क्विक कॉमर्स कंपनियों द्वारा दवाओं की अनियंत्रित डिलीवरी के लिए किया जा रहा है। व्यापारियों ने कहा कि ये दवाएं सामान्य सामान नहीं हैं। बिना सही जांच के ऑनलाइन दवाओं की बिक्री मरीजों की सुरक्षा और जन स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती है। उन्होंने बताया कि कोविड महामारी के दौरान देशभर के केमिस्ट्स ने लोगों तक दवाओं की लगातार आपूर्ति सुनिश्चित की थी, लेकिन इसके बावजूद उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। केमिस्ट समुदाय ने केंद्र सरकार से मरीजों की सुरक्षा और छोटे लाइसेंसधारी केमिस्ट्स के हितों की रक्षा के लिए जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन में अजय गर्ग, अनिल अरोड़ा, अतुल जैन, सत्येंद्र चौधरी, पंकज गोयल, संदीप शर्मा, अवनीश शर्मा, अमित आजाद, महिपाल सैनी, मुकेश अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में केमिस्ट्स मौजूद रहे।

प्रदर्शन में अजय गर्ग, अनिल अरोड़ा, अतुल जैन, सत्येंद्र चौधरी, पंकज गोयल, संदीप शर्मा, अवनीश शर्मा, अमित आजाद, महिपाल सैनी, मुकेश अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में केमिस्ट्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed