सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Despite laying drinking water lines and providing connections, water is still not flowing

Haridwar News: जल और जीवन...

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 20 May 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
Despite laying drinking water lines and providing connections, water is still not flowing
विज्ञापन
पेयजल लाइन बिछाने और कनेक्शन देने के बाद भी नहीं आ रहा पानी
Trending Videos

- विभाग 90 प्रतिशत काम पूरा होने का कर रहा दावा, ग्रामीणों को अब भी नहीं मिल रही नियमित पेयजल आपूर्ति
धनौरी। केंद्र सरकार की हर घर नल, हर घर जल योजना धनौरी क्षेत्र में अब तक पूरी तरह सफल नहीं हो पाई है। विभागीय अधिकारी जहां योजना के 90 प्रतिशत से अधिक पूरा होने और पिछले दो-तीन वर्षों से नियमित पेयजल आपूर्ति का दावा कर रहे हैं, वहीं ग्रामीणों का कहना है कि उनके घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। क्षेत्र में योजना के तहत पाइपलाइन बिछाई गई और घरों में नल कनेक्शन भी दिए गए, लेकिन अधिकतर जगहों पर पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और वे पुरानी पेयजल लाइन पर निर्भर रहने को मजबूर हैं। धनौरी क्षेत्र प्रशासनिक सीमांकन के कारण रुड़की विकासखंड और बहादराबाद क्षेत्र में बंटा हुआ है। योजना के अंतर्गत यहां पेयजल निगम और जल संस्थान दोनों विभागों ने काम किया है। पेयजल निगम की निर्माण शाखा ने पाइपलाइन बिछाने और कनेक्शन देने का कार्य किया, जबकि अन्य गांवों में जल संस्थान ने काम किया। पेयजल विभाग के अवर अभियंता नीटू कुमार ने बताया कि धनौरी क्षेत्र में जल निगम द्वारा पाइपलाइन और कनेक्शन दिए गए हैं तथा पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत एक वाटर टैंक भी बनाया गया है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में पानी पहुंचाया जा रहा है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि विभाग के दावे जमीन पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। ग्रामीण संदीप, अर्जुन और सुरेंद्र ने बताया कि योजना अधूरी पड़ी हुई है। उनके अनुसार गांवों में नल तो लगाए गए हैं, लेकिन उनमें पानी नहीं आता। ऐसे में लोगों को पुराने स्रोतों से ही पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने योजना को जल्द पूरी तरह लागू कर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed