सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   One lakh rupees withdrawn from account without call or OTP

Haridwar News: बिना कॉल और ओटीपी के खाते से उड़ाए एक लाख रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 20 May 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
One lakh rupees withdrawn from account without call or OTP
विज्ञापन
-कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी्र
Trending Videos

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र के एक कारोबारी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने बिना किसी कॉल, लिंक या ओटीपी के एक लाख रुपये उढ़ा लिए। खाते से दो अलग-अलग यूपीआई ट्रांजेक्शन होने का पता चलने पर कारोबारी को ठगी का पता लगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कनखल क्षेत्र के दयाल एन्क्लेव, जमालपुर कला निवासी महक सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शाकुंभरी हाइड्रोलिक इक्विपमेंट सॉल्यूशन कंपनी चलाते हैं। कंपनी के नाम से ही पंजाब नेशनल बैंक की गुरुकुल कांगड़ी शाखा में चालू खाता है। आरोप है कि 14 मार्च को अज्ञात साइबर ठगों ने उनके खाते से धोखाधड़ी कर एक लाख रुपये निकाल लिए। बैंक स्टेटमेंट की जांच करने पर 20 हजार और 80 हजार रुपये की दो यूपीआई ट्रांजेक्शन सामने आईं। दोनों भुगतान एमएस एएनआईएनडी नाम से किए गए। कारोबारी का कहना है कि उनके मोबाइल पर न तो कोई कॉल आई और न ही किसी ने ओटीपी मांगा। उन्होंने किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक भी नहीं किया और न ही गूगल पे समेत किसी डिजिटल माध्यम से भुगतान किया। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत पीएनबी कस्टमर केयर पर शिकायत दर्ज कराकर बैंक खाता ब्लॉक कराया। बैंक की ओर से उन्हें शिकायत से जुड़े रिक्वेस्ट नंबर भी जारी किए गए। पीड़ित ने बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए हैं। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ट्रांजेक्शन से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed